फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   BS6 Hero Maestro Edge 110 launched in india, know its price and specifications

BS6 इंजन के साथ लॉन्च हुआ Hero Maestro Edge 110, मिलेगा और भी ज्यादा माइलेज

Sat, 12 Sep 2020 05:35 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 12 Sep 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
BS6 Hero Maestro Edge 110 launched in india, know its price and specifications
BS6 Hero Maestro Edge 110 - फोटो : Hero MotoCorp

BS6 Hero Maestro Edge 110 स्कूटर भारत में लॉन्च हो गया है। यह स्कूटर पहले के मुकाबले ज्यादा ईको फ्रेंडली है। कंपनी की वेबसाइट पर यह स्कूटर लिस्ट हो गया है। नए BS6 Hero Maestro Edge 110 की भारतीय बाजार में शुरुआती दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 60,950 रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 62,450 रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसे बड़ी ही खामोशी से लॉन्च किया है। Hero ने इसके लॉन्च की कोई घोषणा नहीं की बल्कि, वेबसाइट पर इसकी कीमत को सीधे अपडेट कर दिया। इंजन के अलावा इसमें कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। कंपनी ने इसके डिजाइन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। यानी इसका लुक बीएस4 मॉडल जैसा ही है।

विज्ञापन


 

परफॉर्मेंस और इंफिशियंसी

BS6 Hero Maestro Edge 110 में पावर के लिए 110.9 सीसी सिंगल-सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्टेड बीएस6 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8 hp की मैक्सिमम पावर और 8.75 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन CVT यूनिट से लैस है।

फ्यूल इफिशियंसी 

नए BS6 Maestro Edge 110 में बीएस4 मॉडल के मुकाबले ज्यादा माइलेज मिलेगा। इसमें स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यह ईंधन की कम खपत करेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सस्पेंशन

BS6 Hero Maestro Edge 110 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स दिया है। वहीं, इसके रियर में स्प्रिंग लोडेड हाइड्रॉलिक डैम्पर दिया गया है।

विज्ञापन

ब्रेकिंग

नए Hero Maestro Edge 110 के ब्रेकिंग फीचर्स के बारे में अभी कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है।

कलर वेरिएंट्स

कंपनी ने अपने BS6 Hero Maestro Edge 110 को भारतीय बाजार में मिडनाइट ब्लू, सील सिल्वर, पर्ल फेडलेस व्हाइट, पैंथर ब्लैक, कैंडी ब्लेजिंग रेड और टेकनो ब्लू कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed