BS6 इंजन के साथ लॉन्च हुआ Hero Maestro Edge 110, मिलेगा और भी ज्यादा माइलेज
BS6 Hero Maestro Edge 110 स्कूटर भारत में लॉन्च हो गया है। यह स्कूटर पहले के मुकाबले ज्यादा ईको फ्रेंडली है। कंपनी की वेबसाइट पर यह स्कूटर लिस्ट हो गया है। नए BS6 Hero Maestro Edge 110 की भारतीय बाजार में शुरुआती दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 60,950 रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 62,450 रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसे बड़ी ही खामोशी से लॉन्च किया है। Hero ने इसके लॉन्च की कोई घोषणा नहीं की बल्कि, वेबसाइट पर इसकी कीमत को सीधे अपडेट कर दिया। इंजन के अलावा इसमें कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। कंपनी ने इसके डिजाइन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। यानी इसका लुक बीएस4 मॉडल जैसा ही है।
परफॉर्मेंस और इंफिशियंसी
फ्यूल इफिशियंसी
नए BS6 Maestro Edge 110 में बीएस4 मॉडल के मुकाबले ज्यादा माइलेज मिलेगा। इसमें स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यह ईंधन की कम खपत करेगा।
सस्पेंशन
BS6 Hero Maestro Edge 110 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स दिया है। वहीं, इसके रियर में स्प्रिंग लोडेड हाइड्रॉलिक डैम्पर दिया गया है।
ब्रेकिंग
नए Hero Maestro Edge 110 के ब्रेकिंग फीचर्स के बारे में अभी कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है।
कलर वेरिएंट्स
कंपनी ने अपने BS6 Hero Maestro Edge 110 को भारतीय बाजार में मिडनाइट ब्लू, सील सिल्वर, पर्ल फेडलेस व्हाइट, पैंथर ब्लैक, कैंडी ब्लेजिंग रेड और टेकनो ब्लू कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया है।