फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   bs4 vehicles registration deadline FADA supreme court bs4 car inventory unsold bs4 cars

कोरोना का कहर: अभी नहीं बिके हैं 6,400 करोड़ रुपये मूल्य के BS4 वाहन, सुप्रीम कोर्ट पर FADA ने लगाई टकटकी

Wed, 25 Mar 2020 01:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 25 Mar 2020 01:27 PM IST
सार

भारत में कोरोनोवायरस के प्रकोप के बीच कई सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और ऑटोमोबाइल सेक्टर उनमें से एक है। देशभर में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों की समयसीमा अगले महीने अप्रैल 2020 से लागू होने वाली है, लेकिन इससे पहले वायरस तेजी से फैलने लगा। इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए पूरे देश में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है, जिससे स्थिति और भी मुश्किल बन गई है। इसके साथ ही, बिना बिकी हुई BS4 इन्वेंट्री पूरे भारत के डीलरों के लिए चिंता का प्रमुख कारण बना हुआ है। 
 

विज्ञापन
bs4 vehicles registration deadline FADA supreme court bs4 car inventory unsold bs4 cars
Cars Inventory (File Photo) - फोटो : PTI

विस्तार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Federation of Automobiles Dealers Association (FADA), फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अध्यक्ष, आशीष हर्षराज काले के कहा है कि, देशभर के डीलरों को कठिन स्थिति का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि Covid-19 (कोरोना वायरस) की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन हो गया है और 6,400 करोड़ रुपये की BS4 इन्वेंट्री अभी भी बिना बिके पड़ी है। फाडा के अनुसार आंशिक लॉकडाउन की स्थिति में 12,000 से अधिक डीलर आउटलेट बंद थे। अब जबकि देश में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा हो गई है तो सभी डीलर बंद हो गए हैं।   
विज्ञापन

ऑटो सेक्टर की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, FADA ने पहले सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया था कि 31 मई तक BS4 वाहनों की बिक्री की समय सीमा बढ़ाई जाए। फाडा काफी आशान्वित है और समय सीमा बढ़ाने जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से राहत का इंतजार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह देखा जाना बाकी है, कि BS4 वाहनों की बिक्री की समय सीमा पहले की तरह 31 मार्च रहेगी या सुप्रीम कोर्ट कोरोनावायरस के प्रकोप को देखते हुए इसे बढ़ाने की अनुमति देता है। 
विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 562 हो गई है। इनमें से 512 लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि मृतकों की संख्या 11 हो गई है। 

सभी प्रमुख वाहन निर्माता जैसे Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया),  Hyundai (ह्यूंदै), Honda (होंडा), Mahindra (महिंद्रा), Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर), Tata Motors (टाटा मोटर्स), Kia Motors (किआ मोटर्स) और MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने अपने संयंत्रों में काम को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। 

Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प), Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया), TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी), Bajaj Auto (बजाज ऑटो), Yamaha (यामाहा) और Suzuki Motorcycle (सुजुकी मोटरसाइकिल) जैसे दोपहिया निर्माताओं ने भी उत्पादन को निलंबित कर दिया है। 

वाहन उद्योग के संगठन SIAM ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण विभिन्न वाहन निर्माता और घटक निर्माताओं द्वारा विनिर्माण संयंत्रों को बंद करने से प्रति दिन 2,300 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed