फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   bs4 vehicle sale date extended bs4 vehicles registration last date lockdown 2.0 guidelines lockdown 2.0 rules in india

लॉकडाउन 2.0: वाहनों और ऑटो जगत के लिए क्या हैं इसके मायने

Wed, 15 Apr 2020 03:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 15 Apr 2020 03:58 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोनो वायरस महामारी के कारण चल रहे देशव्यापी लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की। इसका मतलब है कि वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध तीन मई तक जारी रहेगा। हालांकि कुछ लोगों को राहत भी मिली है। 

विज्ञापन
bs4 vehicle sale date extended bs4 vehicles registration last date lockdown 2.0 guidelines lockdown 2.0 rules in india
Cars Inventory - फोटो : PTI

विस्तार

लॉकडाउन 2.0 पर सरकार के दिशानिर्देशों ने उन लोगों को कुछ राहत दी है, जिन्हें अपने वाहनों में बाहर जाना पड़ता है। दिशानिर्देशों में कहा गया है कि चिकित्सा और पशु चिकित्सा देखभाल सहित आपातकालीन सेवाओं और आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए निजी वाहनों को अनुमति दी जाएगी। ऐसे मामलों में, चार पहिया वाहन में निजी वाहन के ड्राइवर के अलावा एक यात्री को पीछे की सीट में बैठने की अनुमति दी जा सकती है। वहीं दोपहिया वाहनों के मामले में, केवल वाहन के चालक को ही अनुमति है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

नए लॉकडाउन दिशानिर्देशों में कुछ स्व-रोजगार वाले पेशेवरों को भी अनुमति दी गई है, जिनका आम लोगों के जीवन पर सीधा असर पड़ता है। अच्छी बात यह है कि मोटर मैकेनिक को भी इस सूची में शामिल किया गया है। यदि आप अपनी गाड़ी में किसी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो आप अपने स्थानीय मैकेनिक से मदद ले सकते हैं। 

नए दिशा-निर्देश उन क्षेत्रों में लागू नहीं होंगे, जिन्हें राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और जिला प्रशासन ने महामारी को देखते हुए सीमांकित किया है। 

BS4 वाहनों की बिक्री
हालांकि, BS4 वाहनों की बिना बिकी हुई इन्वेंट्री का क्या होगा, यह सवाल अभी भी बना हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कोरोनो वायरस लॉकडाउन खत्म होने के बाद 10 दिनों के लिए BS4 वाहनों की बिक्री और पंजीकरण की अनुमति दी थी, जो 15 अप्रैल को समाप्त होने वाली थी। वाहन डीलरों को BS4स्टॉक के सिर्फ 10 फीसदी स्टॉक को बेचने और पंजीकरण की शर्त के साथ यह अनुमति दी गई थी। 
विज्ञापन

अब, लॉकडाउन को बढ़ाने जाने के साथ, शोरूम भी 3 मई तक बंद रहेंगे। बचे हुए BS4 वाहनों की बिक्री केवल 4 से 13 मई के बीच हो सकती है। FADA के अनुसार, भारत में दोपहिया वाहन सहित 7 लाख से अधिक BS4 वाहन हैं जो नहीं बिक पाए हैं। 

कुछ वाहन निर्माताओं ने कहा है कि वे अपने बचे हुई BS4 इन्वेंट्री को वापस ले लेंगे। लेकिन फिर भी, इस बात की संभावना नहीं है कि सभी बचे हुए BS4 वाहनों को बेचा जा सकेगा। 

मार्च का महीना बिक्री के लिहाज से ऑटो इंडस्ट्री के सबसे खराब महीनों में से एक दर्ज किया गया। हालांकि अब सीमित कार्यबल के साथ कुछ संयंत्रों में उत्पादन कार्यों को फिर से शुरू करने की उम्मीद है। लेकिन बिना बिके हुए और पुराने हो चुके BS4 इन्वेंट्री की लागत पहले से ही खस्ताहाल उद्योग के संकट में इजाफा ही करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed