{"_id":"5979ae5a4f1c1bff4d8b4774","slug":"britain-government-is-going-to-ban-diesel-and-petrol-vehicle-from-2040","type":"story","status":"publish","title_hn":"2040 से इस देश में नहीं मिलेगी पेट्रोल और डीजल कार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2040 से इस देश में नहीं मिलेगी पेट्रोल और डीजल कार
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 27 Jul 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण कम करने के लिए ब्रिटेन सरकार ने एक बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। ब्रिटेन ने 2040 से नई डीजल और पेट्रोल वाहनों की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया है। सरकार इसके अगले 10 सालों में डीजल और पेट्रोल गाड़ियों को पूरी से सड़कों से हटाने पर अपना फोकस करेगी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि ब्रिटेन सरकार ने यह कदम फ्रांस की पर्यावरण नीति के को देखते हुए उठाया है। हालांकि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोग ब्रिटेन सरकार के इस कदम को नाकाफी मान रहे है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ब्रिटेन की सरकार पर वायु प्रदूषण कम करने का दबाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। ब्रिटेन के पर्यावरण मंत्री माइकल गोव ने बुधवार को कहा कि 2040 के बाद बाजार में कोई भी नया डीजल या पेट्रोल वाहन नहीं होगा।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार स्थानीय प्रशासन को डीजल कार हटाने के लिए 20 करोड़ पौंड लगभग 1,678 करोड़ रुपये की मदद भी दे रही है। बता दें कि दुनिया भर में बढ़ रहे प्रदूषण से निपटने के लिए कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। हाल में फ्रांस सरकार ने भी प्रदूषण कम करने के लिए डीजल कारों पर रोक लगाने का ऐलान किया था। वहीं जर्मनी में भी कुछ डीजल गाड़ियों पर रोक लगा दी गई है।