{"_id":"5eeb4a8d8ebc3e42d966d643","slug":"boris-johnson-car-accident-boris-johnson-car-jaguar-xjl-british-pm-boris-johnson-latest-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन की जगुआर के आगे कूदा प्रदर्शनकारी, कार हुई क्षतिग्रस्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वीडियो: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन की जगुआर के आगे कूदा प्रदर्शनकारी, कार हुई क्षतिग्रस्त
Thu, 18 Jun 2020 04:35 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 18 Jun 2020 04:35 PM IST
सार
- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सुरक्षा में सेंध
- जॉनसन की ग्रे रंग की जगुआर XJL कार हुई क्षतिग्रस्त
- प्रदर्शनकारी बीच सड़क में प्रधानमंत्री की कार के सामने दौड़ पड़ा
विज्ञापन
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो)
- फोटो : For Representation Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सुरक्षा में सेंध लगने की घटना सुर्खियों में है। जॉनसन के ग्रे रंग की XJL कार को उनके काफिले के सुरक्षा वाहन द्वारा पीछे से टक्कर लग गई, जब एक प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री की जगुआर कार के सामने आ गया। जगुआर ने समय रहते ब्रेक मारा लेकिन उसे ठीक पीछे लगी सुरक्षा कार का ड्राइवर समय रहते प्रतिक्रिया नहीं दे पाया, जिससे दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया ने मुताबिक कुर्द विद्रोहियों के खिलाफ तुर्की की कार्रवाई का विरोध करने वाला एक व्यक्ति उस वक्त सड़क पर दौड़ पड़ा, जब जॉनसन की जगुआर कार आ रही थी। सुरक्षा घेरे में सबसे आगे चली रही लीड पुलिस मोटरसाइकिल और पीएम की कार समय पर ब्रेक लगाने में कामयाब रही, लेकिन एक रेंज रोवर, जो सुरक्षा बेड़े का हिस्सा थी, कार के पीछे चल रही थी और इसने कार को टक्कर मार दी। जगुआर की पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन वह अन्य वाहनों के साथ घटनास्थल से बाहर निकालने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मियों ने तेजी से अंदर आकर उस प्रदर्शनकारी को दबोच लिया जिसने घेरा तोड़ दिया था और अन्य लोगों को सड़क से दूर रहने की चेतावनी दी। आरोपी को पहले सड़क पर गिरा दिया गया और फिर हिरासत में ले लिया गया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एक प्रवक्ता ने मिरर के हवाले से बताया, "17 जून को लगभग 14:30 बजे पार्लियामेंट स्क्वायर में दो पुलिस वाहनों की टक्कर हो गई।" "पुलिस की ये गाड़ियां एक सिक्योरिटी मूवमेंट का हिस्सा थे। एक पैदल यात्री के सड़क पर आ जाने की सूचना है, जिससे वाहन अचानक रुक गए, और इसके कारण काफिले में शामिल दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
यह भी उल्लेख किया गया था कि घटना के बाद सुरक्षा घेरे में सभी वाहन सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में कामयाब रहे।
जॉनसन के एक प्रवक्ता ने बाद में पुष्टि की कि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
जॉनसन के एक प्रवक्ता ने बाद में पुष्टि की कि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
UK PM BORIS JOHNSON INVOLVED IN CAR ACCIDENT pic.twitter.com/H5BlN82w29
— Russian Market (@russian_market) June 17, 2020