{"_id":"5f1981286df4732adf3921ff","slug":"bombardier-global-5500-range-bombardier-new-jet-plane-can-fly-from-delhi-to-sydney-in-one-go-global-5500-business-jet-price-execujet-bombardier-jet-plane","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉम्बार्डियर का नया जेट, बिना रुके उड़ सकता है दिल्ली से सिडनी तक, जानें कीमत और डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
बॉम्बार्डियर का नया जेट, बिना रुके उड़ सकता है दिल्ली से सिडनी तक, जानें कीमत और डिटेल्स
Thu, 23 Jul 2020 05:53 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 23 Jul 2020 05:53 PM IST
सार
- कनाडा आधारित निर्माता ने ग्लोबल 5500 के साथ नए रोल्स-रॉयस इंजन को पेश किया और इसके केबिन में लेटेस्ट इंटीरियर प्रॉडक्ट्स और अत्यधिक उन्नत कॉकपिट भी दिया।
- यह उन लोगों की जरूरत को पूरा करता है जो लंबा रेंज चाहते हैं, लेकिन उन्हें बड़े विमान की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Global 5500 Jet Plane
- फोटो : Bombardier
विस्तार
बिजनेस जेट बनाने वाली अग्रणी कंपनी Bombardier (बॉम्बार्डियर) ने नया बिजनेस जेट तैयार किया है। Global 5500 (ग्लोबल 5500) नाम का यह विमान एक बार में 5,900 नॉटिकल मील (10926.8 किलोमीटर) की दूरी तय कर सकता है। यह इसके प्रतिद्वंद्वी विमान से 700 नॉटिकल मील (1296.4 किलोमीटर) अधिक है।
यानी इस विमान से उड़ान भरने पर आप सीधे दिल्ली से सिडनी पहुंच सकते हैं। दिल्ली से सिडनी के बीच की हवाई दूरी 10,426 किलोमीटर है। इस विमान का केबिन अपने श्रेणी में सबसे बड़ा है। इसका केबिन 7.11 फुट चौड़ा, 6.2 फुट ऊंचा और 40.9 फुट लंबा है।
विज्ञापन
यानी इस विमान से उड़ान भरने पर आप सीधे दिल्ली से सिडनी पहुंच सकते हैं। दिल्ली से सिडनी के बीच की हवाई दूरी 10,426 किलोमीटर है। इस विमान का केबिन अपने श्रेणी में सबसे बड़ा है। इसका केबिन 7.11 फुट चौड़ा, 6.2 फुट ऊंचा और 40.9 फुट लंबा है।
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड की ExecuJet (एक्सक्यूजेट) को पिछले महीने बॉम्बार्डियर के नए प्राइवेट जेट, ग्लोबल 5500 की डिलीवरी सबसे पहले मिली है। यह प्लेन ग्लोबल 5000 का एक उन्नत संस्करण है जो ज्यादा स्पीड और ज्यादा रेंज देता है। यह विमान ऐसे समय में आया है जब लंबी दूरी तय करने वाले जेट विमानों की मांग बढ़ गई है क्योंकि धनी लोग अपनी विमानन जरूरतों के लिए निजी जेट को प्राथमिकता दे रहे हैं।
Bombardier ने बहुत पहले 2018 में ग्लोबल 7500 प्लेन लॉन्च किया था जिसमें एक शॉवर और बेडरूम भी दिया गया है। और यह अपने प्रतिद्वंद्वियों Gulfstream और Dassault के किसी भी वाइड-केबिन जेट प्लेन से ज्यादा रेंज देता है। ग्लोबल 7500 कंपनी का सबसे बड़ा प्लेन है, जबकि ग्लोबल 5500 सबसे छोटे प्लेन में शुमार है, और यह उन लोगों की जरूरत को पूरा करता है जो लंबा रेंज चाहते हैं, लेकिन उन्हें बड़े विमान की जरूरत नहीं है।
कनाडा आधारित निर्माता ने ग्लोबल 5500 के साथ नए रोल्स-रॉयस इंजन को पेश किया और इसके केबिन में लेटेस्ट इंटीरियर प्रॉडक्ट्स और अत्यधिक उन्नत कॉकपिट भी दिया। तो यह भले ही सबसे बड़ा प्लेन नहीं हो, लेकिन यह अभी भी पुराने मॉडल की तुलना में कई मामलों में काफी अपग्रेडेड है।
प्राइवेट जेट प्लेन ग्लोबल 7500 प्लेन की कीमत 46 मिलियन डॉलर (लगभग 3 अरब 44 करोड़ रुपये) है।
प्राइवेट जेट प्लेन ग्लोबल 7500 प्लेन की कीमत 46 मिलियन डॉलर (लगभग 3 अरब 44 करोड़ रुपये) है।