{"_id":"5f4faa6c2dbcee5b121ace3d","slug":"bollywood-star-actor-amitabh-bachchan-buys-a-new-mercedes-benz-s-class-luxury-car-amitabh-bachchan-new-car-mercedes-amitabh-bachchan-car-collection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन के घर आई नई Mercedes-Benz S-Class, 1.35 करोड़ रुपये से ज्यादा है कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अमिताभ बच्चन के घर आई नई Mercedes-Benz S-Class, 1.35 करोड़ रुपये से ज्यादा है कीमत
Wed, 02 Sep 2020 07:51 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 02 Sep 2020 07:51 PM IST
सार
अमिताभ बच्चन कारों के शौकीन हैं और नई Mercedes-Benz S-Class अब उनके कार कलेक्शन का हिस्सा बन गई है। बच्चन के पास एक से बढ़कर कई शानदार कारें हैं।
विज्ञापन
Amitabh Bachchan with his new Mercedes-Benz S-Class
- फोटो : Facebook/Auto Hangar Mercedes Benz
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज स्टार अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को अपने मुंबई स्थित घर पर एक नए सफेद रंग की Mercedes-Benz S-Class (मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास) की डिलीवरी ली। अभिनेता की नई कार एस-क्लास का 350d वेरिएंट बताया जा रहा है। इस लग्जरी कार की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 1.35 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन
बच्चन का कार कलेक्शन
अमिताभ बच्चन कारों के शौकीन हैं और यह नई Mercedes-Benz S-Class अब उनके कार कलेक्शन का हिस्सा बन गई है। बच्चन के पास कई शानदार कारें हैं जैसे Rolls Royce Phantom (रोल्स रॉयस फैंटम), Bentley Continental GT (बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी), Mercedes-Benz SL500 (मर्सिडीज-बेंज एसएल 500), Range Rover Vogue (रेंज रोवर वोग), Porsche Cayman S (पोर्श केमैन एस), Mini Cooper S (मिनी कूपर एस) और Toyota Land Cruiser (टोयोटा लैंड क्रूजर), अब यह नई मर्सिडीज एस-क्लास इस कलेक्शन में शुमार हो गई है।

आ रही है नई मर्सिडीज एस-क्लास
मर्सिडीज एस-क्लास दशकों से लग्जरी सेडान कार में गोल्ड स्टैंडर्ड रही है और कार निर्माता अब आधिकारिक तौर पर 2021 S-Class (2021 एस-क्लास) कार को पेश करने वाली है। नई एस-क्लास एक बड़ा सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इस कार के केबिन में कई स्क्रीन मिलेगी और रियर सीट्स चमड़े की हैं जो झुकाई जा सकती है।

मिलेगा लेटेस्ट सेफ्टी फीचर
लेटेस्ट सेफ्टी टेक्नोलॉजी के अलावा, 2021 Mercedes-Benz S-Class में नया प्री-सेफ इंपल्स साइड फंक्शन सिस्टम भी दिया गया है, जो साइड इम्पैक्ट्स का पता लगाने और कार में सवाल लोगों की सुरक्षा के लिए रडार सेंसर का इस्तेमाल करता है।