फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Bollywood Baby Doll Sunny Leone bought a new Maserati Ghibli

सनी लियोनी के घर आया नया मेहमान, फोटो शेयर कर लिखी अपने दिल की बात

Thu, 10 Sep 2020 09:55 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 10 Sep 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Baby Doll Sunny Leone bought a new Maserati Ghibli
सनी लियोनी की Maserati Ghibli के साथ तस्वीर - फोटो : Instagram/ sunnyleone
Bollywood (बॉलीवुड) की बेबी डॉल सनी लियोनी (Sunny Leone) को Maserati से कुछ ज्यादा ही लगाव है। यही कारण है कि एक बार फिर उन्होंने Maserati की नई कार खरीदी है। सनी लियोनी ने अपने Instagram पर व्हाइट कलर की Maserati Ghibli की तस्वीर को शेयर किया है। 
विज्ञापन


Ghibli चार डोर वाली इटालियन स्पोर्ट्स और लग्जरी सेडान है। बता दें कि इससे पहले सनी लियोनी ने Maserati की ही Quattroporte को खरीदा था। Quattroporte के मुकाबले Ghibli एक छोटी कार है, जिसमें कूपे जैसा डिजाइन मिलता है। इसमें Quattroporte की तुलना में छोटा V6 engine इंजन दिया गया है। Ghibli का इंटीरियर ज्यादा कॉम्पैक्ट है, लेकिन इसमें Quattroporte जैसा ही सीटिंग अरेंजमेंट मिलता है। इस कार में चार लोग एक साथ बैठ सकते हैं।
विज्ञापन

 

Maserati Ghibli की कीमत

Bollywood Baby Doll Sunny Leone bought a new Maserati Ghibli
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
अंतरराष्ट्रीय बाजार में Ghibli की कीमत 80,000 यूएस डॉलर (भारतीय करेंसी के हिसाब से 59 लाख रुपये) से शुरू होती है। लेकिन भारतीय बाजार में Maserati Ghibli की कीमत 1.31 करोड़ रुपये है। 
 

Maserati Quattroporte

Bollywood Baby Doll Sunny Leone bought a new Maserati Ghibli
Maserati Quattroporte - फोटो : Instagram/ sunnyleone
सनी लियोनी के गैरेज में Maserati की Quattroporte भी मौजूद है। यह एक पावफुल कार है, जिसमें 3-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 275 bhp की मैक्सिमम पावर और 600 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बता दें कि Sunny Leone को यह कार उनके पति Daniel Weber (डेनियल वेबर) ने गिफ्ट की थी। इस फ्लैगशिप कार की कीमत 1.44 करोड़ रुपये है। 
 
विज्ञापन

Audi A5

Bollywood Baby Doll Sunny Leone bought a new Maserati Ghibli
Sunny Leone (फाइल) - फोटो : Social Media
Maserati के अलावा सनी लियोनी को Audi A5 भी पसंद है। इसमें पावर के लिए 3-लीटर का टॉप ऑफ-द-लाइन TFSI V6 सुपरचार्ज्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 272 bhp की मैक्सिमम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। रफ्तार की बात करें तो यह कार महज 6 सेकंड्स में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सनी लियोनी के गैरेज में यह सबसे सस्ती कार है। इस कार की की कीमत 55.48 लाख रुपये है।

BMW 7-Series

Bollywood Baby Doll Sunny Leone bought a new Maserati Ghibli
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
BMW की 7-सीरीज कंपनी की फ्लैगशिप लग्जरी लाइनअप है। इसमें ताकत के लिए 6-लीटर का पावरफुल पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 544 bhp की मैक्सिमम पावर और 750 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। यह कार महज 5 सेकंड्स में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है। इसकी कीमत 1.17 करोड़ रुपये है। इस कार को भी सनी लियोनी के पति ने उन्हें गिफ्ट में दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed