{"_id":"66a21b591f3612825e0dc4d6","slug":"bmw-recalls-more-than-291-000-suvs-in-us-know-details-2024-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BMW Recall: बीएमडब्ल्यू ने इस देश में 2,91,000 से ज्यादा एसयूवी मंगाईं वापस, जानिए क्यों?","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
BMW Recall: बीएमडब्ल्यू ने इस देश में 2,91,000 से ज्यादा एसयूवी मंगाईं वापस, जानिए क्यों?
Thu, 25 Jul 2024 03:01 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 25 Jul 2024 03:01 PM IST
सार
BMW (बीएमडब्ल्यू) ने अमेरिका में 291,000 से ज्यादा X3 एसयूवी को वापस मंगाया है। क्योंकि इनमें खराब इंटीरियर कार्गो रेल है, जो पीछे से टक्कर लगने पर अलग हो सकती है। जिससे चोट लगने का जोखिम बढ़ जाता है।
विज्ञापन
BMW X3 SUV
- फोटो : BMW
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BMW (बीएमडब्ल्यू) ने अमेरिका में 291,000 से ज्यादा X3 एसयूवी को वापस मंगाया है। क्योंकि इनमें खराब इंटीरियर कार्गो रेल है, जो पीछे से टक्कर लगने पर अलग हो सकती है। जिससे चोट लगने का जोखिम बढ़ जाता है। इस रिकॉल में कुछ BMW X3 SUV शामिल हैं, जिनका निर्माण 2018 से 2023 के बीच हुआ था। जर्मन लग्जरी कार निर्माता ने अमेरिकी सुरक्षा नियामक नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) को भेजे गए अपने आधिकारिक रिकॉल दस्तावेजों में कहा है कि डीलर वाहन बॉडी से जुड़े रियर कार्गो रेल बोल्ट को बदल देंगे।
विज्ञापन
कार निर्माता का दावा है कि उसे अगस्त 2022 में प्रभावित एसयूवी से जुड़ी एक गंभीर दुर्घटना के बाद इस खराबी का पता चला। हालांकि, वाहन निर्माता ने यह नहीं बताया है कि दुर्घटना के दौरान कोई घायल हुआ था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
BMW X3 SUV
- फोटो : BMW
NHTSA के अनुसार, यह लेटेस्ट रिकॉल 2018 से 2023 के बीच निर्मित कुछ BMW X3 sDrive30i, X3 xDrive30i, X3 M40i और X3 को प्रभावित करता है। इन प्रभावित गाड़ियों में कार की छत पर एक रियर कार्गो रेल लगाई गई है। जो एक गंभीर पिछली टक्कर में क्षतिग्रस्त हो सकती है और रेल को अलग कर सकती है।
ऑटो OEM की योजना 30 अगस्त से प्रभावित X3 SUV ग्राहकों को सूचित करना शुरू करने की है। और डीलर निःशुल्क रियर कार्गो रेल रिप्लेस करने की पेशकश करेंगे।
यह इस साल BMW द्वारा जारी किया गया पहला रिकॉल नहीं है। NHTSA के आंकड़ों से पता चला है कि ऑटो प्रमुख ने अमेरिका में 17 नोटिस के जरिए इस साल अब तक कुल 7,78,102 वाहनों को वापस मंगवाया है। इनमें से लगभग 88.2 प्रतिशत प्रभावित वाहनों को इस महीने के तीन रिकॉल में वापस बुलाया गया है।
इससे पहले इस महीने वाहन निर्माता ने एयरबैग इंफ्लेटर के मुद्दों के कारण 3,90,000 से ज्यादा वाहनों को वापस बुला लिया था। रिकॉल में टकाता द्वारा निर्मित एयरबैग इंफ्लेटर के साथ कुछ BMW 3 सीरीज सेडान और स्पोर्ट वैगन मॉडल शामिल थे। बाद में, वाहन निर्माता ने अगले हफ्ते 1,100 अन्य कारों को टकाता एयरबैग इंफ्लेटर के साथ वापस मंगाया। जिसमें अन्य के अलावा 2014 और 2015 में निर्मित कुछ Gran Coupe और Gran Turismo मॉडल शामिल हैं।