फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   BMW new car 5-series long-wheelbase photos leaked

बीएमडब्लू की नई कार की तस्वीरें हुईं लीक

Sat, 08 Apr 2017 05:55 PM IST
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 08 Apr 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
BMW new car 5-series long-wheelbase photos leaked
बीएमडब्लू 5-सीरीज ली

जर्मन कार निर्माता कंपनी बीएमडब्लू की नई कार 5-सीरीज ली की तस्वीरें लीक हुई हैं। कंपनी इस कार से 2017 शंघाई मोटर शो में पर्दा उठाने वाली है। बीएमडब्लू की ये नई कार लॉन्चिंग के बाद चीनी बाजार में बिक्री के लिए पूरी तरह से तैयार है। नई 5-सीरीज ली में 133 एमएम ज्यादा व्हीलबेस दिया गया है। 

विज्ञापन


कंपनी ने इस कार में ज्यादा स्पेस देने की कोशिश की है। 5-सीरीज ली में पहले के मुकाबले ज्यादा लंबा रियर डोर और पीछे की सीट पर ज्यादा लेगरूम दिया है। कार के इंटीरियर की बात करें तो गाड़ी का डैशबोर्ड स्टैंडर्ड 5 के समान ही है। कंपनी ने कार के कैबिन में भी कुछ बदलाव किए हैं। कार में पैसेंजर के कंफर्ट का ख्याल रखा गया है। पीछे बैठने वाले व्यक्ति को ज्यादा लेगरूम दिया गया है। 
विज्ञापन


कंपनी ने 5-सीरीज ली में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन और 3.0 लीटर का 6 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया है। लंबी व्हीलबेस वाली 5-सीरीज का चाइना में मौजूद जगुआर एक्सएफ एल और ऑडी की ए6 एल से सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कंपनी चाइना में लॉन्च होने वाले इस मॉडल को भारत में पेश करेगी या नहीं। कंपनी इस कार को बाजार में इस साल जून या जुलाई में उतार सकती है। आपको बता दें कि अभी तक केवल मर्सिडीज ई-क्लास ही इस प्राकर की कार है लेकिन जल्द ही बाजार में कंपनी को नया राइवल देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed