BMW लाई पावरफुल मिनी कूपर, मात्र 6.1 सेकेंड में पकड़ती है 100 किमी की रफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लग्जरी कार बनाने वाली जर्मनी कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारत में अपनी हैचबैक कार मिनी कूपर का नया एडिशन लांच किया है। MINI John Cooper Works मिनी -3 डोर हैच पर बेस्ड है। इस कार को जर्मनी से कंप्लीटली बिल्ट-अप यूनिट के तौर पर भारत में बेचा जाएगा।
कीमत 43.5 लाख रुपये
कार कंपनी की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक यह कार जून से भारत में मिनी डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी। कंपनी ने इस कार की कीमत 43.5 लाख रुपये रखी है। इस कार का नाम प्रसिद्ध जॉन कूपर के नाम पर रखा गया है। यह अब तक सबसे पावरफुल हैचबैक कार होगी।
दो लीटर का 4 सिलेंडर वाला ट्विन पावर टर्बो पेट्रोल इंजन
बीएमडब्ल्यू MINI John Cooper Works में दो लीटर का 4 सिलेंडर वाला ट्विन पावर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है, जो 231 एचपी की पावर 320 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन मात्र 6.1 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार देता है। इस कार में 8 स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ट्रांसमिशन मिलता है। वहीं यह कार 16.47 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। जबकि कूपर एस 17.33 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
Cooper D डीजल इंजन में उपलब्ध
वहीं मिनी 3 डोर हैच Cooper D डीजल इंजन में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 29.9 लाख रुपये है। यह कार 114 पीएस की पावर देती है और 9.2 सेकेंड में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है।