फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   BMW launched its 3 Series GT Shadow Edition in india, know price and specifications

BMW ने अपनी 3 Series GT Shadow Edition को भारत में किया लॉन्च, कीमत 42.50 लाख रुपये

Wed, 19 Aug 2020 05:52 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 19 Aug 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
BMW launched its 3 Series GT Shadow Edition in india, know price and specifications
BMW 2020 3 Series GT Shadow Edition - फोटो : BMW
BMW India ने अपनी 2020 3 Series GT Shadow Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि नई 3 Series GT की असेंबलिंग कंपनी के चेन्नई प्लांट में होती है। BMW ने भारतीय बाजार में GT Shadow Edition की एक्स-शोरूम कीमत 42.50 लाख रुपये रखी है। यानी यह BMW 6 Series GT के मुकाबले ज्यादा किफायती है। 
विज्ञापन


जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि BMW अपनी नई 3 Series GT की चेन्नई मैन्युफैक्चरिंग में असेंबलिंग करती है। इसके अलावा कंपनी केवल इसके सिंगल पेट्रोल वेरिएंट 330i M Sport को बनाती है, जो चार कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें अल्पाइन व्हाइट, मेलबर्न रेड मैटेलिक, ब्लैक सफायर मैटेलिक और एसटोरिल मैटेलिक शामिल हैं।
विज्ञापन


 

इसके केबिन में ग्राहकों यूनिवर्सल वायरलेस चार्जिंग मिलेगा। इसके अलावा इसमें नया iDrive सिस्टम के साथ ऑन-बोर्ड ड्राइवर इंफॉर्मेशन, 8.7-इंच डिस्प्ले, BMW का लेटेस्ट कनेक्टेड कार टेक, टच फंक्शन बेस्ड नेविगेशन सिस्टम प्रोफेशनल के साथ 3D मैप्स (इंटीग्रेटेड ग्लोबल पोजिशिंग सिस्टम-GPS), BMW एप्स, रियर व्यू कैमरा, एप्पल कारप्ले, पार्ख डिस्टेंस कंट्रोल (PDC), ब्लूटूथ और यूएसबी/ऑक्स इन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें आपको सुरक्षा के लिए कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। 

 

BMW 3 Series GT Shadow Edition के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर वाला बीएस6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 248 bhp की मैक्सिमम पावर और 1,450- 4,800 आरपीएम पर 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। कार को इस तरह से बनाया गया है कि लंबी यात्रा के दौरान इसमें बैठे लोगों को आरामदायक राइडिंग का अनुभव मिले।

नई BMW 3 Series GT का लुक कई मायनों में पुराने जेनरेशन वाले मॉडल जैसा ही है। इसमें एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स के साथ 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए, जिन्हें जेट ब्लैक फिनिश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed