फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Bmw launch X4 launche in india

2019 BMW X4 भारत में लॉन्च,देखें कीमत और फीचर्स

Mon, 21 Jan 2019 05:44 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, Published by: भावना चौधरी Updated Mon, 21 Jan 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Bmw launch X4 launche in india
2019 Bmw X4

BMW ने अपनी नई एसयूवी  को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस कार को कंपनी ने  पेट्रोल और डीजल दो इंजन विकल्पो में पेश किया है। कार के डीजल इंजन को दो वेरिएंट X4 xDrive20d M Sport X और BMW X4 xDrive30d M Sport X में तो पेट्रोल इंजन को BMW X4 xDrive30i M Sport X वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। नई एसयूवी में कंपनी ने चार ड्राइव मोड्स ईको प्रो, कम्फर्ट, स्पोर्ट और स्पोर्ट प्लस दिए गए हैं। 

विज्ञापन


नई कार को कंपनी ने नए  CLAR प्लैटफॉर्म पर  तैयार किया है। पुराने मॉडल के मुकाबले इसकी लंबाई 81 एमएम, चौड़ाई 37 एमएम और वीलबेस 54एमएम ज्यादा है। कार के डायमेंशन का सीधा फर्क इसके स्पेस में देखा जा सकता है। बीएमडब्लयू  X4 एसयूवी की बूट कपैसिटी भी पुराने के मुकाबले 25 लीटर ज्यादा है। 

विज्ञापन

Bmw launch X4 launche in india
2019 Bmw X4

कार के xDrive30d वेरिएंट में 3-लीटर वाला 6-सिलिंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 261 बीएचपी की पावर और 620 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी स्पीड को लेकर कंपनी का दावा है कि यह वेरिएंट मात्र 6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ेगा।

वहीं इसके xDrive20d वेरिएंट में 2-लीटर वाला 4-सिलिंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 188 बीएचपी का पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के अनुसार  यह वेरिएंट 8 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ेगा। 

कंपनी ने इसके पेट्रोल वेरिएंट में 2-लीटर का 4-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 248 बीएचपी का पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह वेरिएंट 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकडत्रने में महज 6.3 सेकंड का समय लेगा। 
 

Bmw launch X4 launche in india
2019 Bmw X4

इस एसयूवी में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक टेलगेट,BMW iDrive सिस्टम, पैनारोमिक सनरूफ, 16-स्पीकर से हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। वहीं इसमें सेफ्टी के तौर पर 6-एयरबैग्स,Isofix चाइल्ड सीट माउंट्स, रियर व्यू कैमरा, स्टैबिलिटी कंट्रोल, पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। 

बात करें कीमत की तो xDrive20d M Sport X वेरिएंट की कीमत 60.60 लाख रुपए ,xDrive30d M Sport X वेरिएंट की कीमत 65.90 लाख रुपए और पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 63.50 लाख रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed