BMW ने अपनी X7 Dark Shadow Edition से हटाया पर्दा, दुनिया में केवल 500 यूनिट्स की होगी बिक्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BMW ने अपनी X7 फ्लैगशिप एसयूवी के पहले स्पेशल एडिशन मॉडल Dark Shadow Edition से पर्दा हटा दिया है। बता दें कि कंपनी अपनी मिलिटेड एडिशन वाली इस एसयूवी के केवल 500 यूनिट्स की दुनिया में बिक्री करेगी। BMW इसे अगस्त 2020 से अमेरिका के कैलिफोर्निया में अपने स्पार्टनबर्ग प्लांट में बनाएगी। इसके सबसे बड़े हाईलाइट की बात करें तो नई X7 Dark Shadow Edition में स्पेशल पेंट फिनिश दी गई है। इस पर फ्रोजन आर्टिक ग्रे मेटालिक की कोटिंग की गई है। यह पहली बार है जब कंपनी ने अपनी किसी भी कार पर ऐसी पेंट फिनिशिंग दी है। कंपनी इसे कई वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है, जो ऑप्शनल पैकेज का हिस्सा होगा। यह केवल X7 के लिए ही नहीं बल्कि, X6 और X5 के लिए भी होगा।
नई लिमिटेड एडिशन वाली BMW X7 Dark Shadow भी ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट्स के साथ आएगी। इसके फ्रंट की बात करें तो इसमें ब्लैक क्रोम किडनी ग्रिल, साइड विंडो सराउंड, बी और सी कॉलम्स के लिए कवर और एक्सटीरियर मिरर के लिए ब्लैक फिनिश दी गई है। इसके एयर इंटेक्स और एगजॉस्ट सिस्टम के टेलपाइप को ब्लैक क्रोम फिनिश दिया गया है। BMW X7 Edition Dark Shadow में 22-इंच के एम लाइट-अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं।
BMW ने कहा है कि नई Dark Shadow एडिशन में BMW X7 में दिए जाने वाले सभी इंजन शामिल किए जा सकते हैं। बता दें कि भारतीय बाजार में BMW X7, 3.0-लीटर डीजल और 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसका डीजल इंजन 261 bhp की मैक्सिमम पावर और 620 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका पेट्रोल इंजन 335 bhp की मैक्सिमम पावर और 450 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही पावर ट्रिम में 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ट्रांसमिशन के साथ पैडल शिफ्टर मिलता है। कंपनी इसमें और भी कई नए फीचर्स शामिल कर सकती है।