फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   BMW India will increase the prices of its BMW and Mini Cars by three percent from 1 November 2020

बुरी खबर! BMW और Mini Cars की गाड़ियां एक नवंबर से हो जाएंगी महंगी, जानें कितने बढ़ेंगे दाम

Sat, 03 Oct 2020 05:41 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 03 Oct 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
BMW India will increase the prices of its BMW and Mini Cars by three percent from 1 November 2020
BMW 2020 3 Series GT Shadow Edition (सांकेतिक) - फोटो : BMW

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने कोरोना काल में अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने त्योहारी सीजन से ठीक पहले घोषणा की है कि वो अपने बीएमडब्ल्यू और मिनी रेंज की कीमतों को बढ़ाएगी। कंपनी ने बताया है कि 1 नवंबर, 2020 से इन रेंज की गाड़ियों की कीमतों में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जाएगी।

विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि इनपुट लागत में वृद्धि और मुद्रा मूल्य में गिरावट के कारण उसे अपनी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाना पड़ रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि त्योहारी सीजन में जहां कंपनियां ग्राहकों को डिस्काउंट देती हैं वहीं, बीएमडब्ल्यू ने अपनी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


कंपनी की तरफ से CKD और CBU दोनों ही मॉडल्स की कीमतों को बढ़ाया जाएगा। 

CKD मॉडल्स में ये गाड़ियां हैं शामिल

BMW की रेंज
  • BMW 3 Series 
  • BMW 3 Series Gran Turismo 
  • BMW 5 Series 
  • BMW 6 Series Gran Turismo 
  • BMW 7 Series 
  • BMW X1 
  • BMW X3
  • BMW X4 
  • BMW X5 
  • BMW X7 

Mini Cars की रेंज
  • MINI Countryman

CBU मॉडल्स में ये गाड़ियां हैं शामिल

BMW की रेंज
  • BMW 8 Series Gran Coupe 
  • BMW X6 
  • BMW Z4 
  • BMW M2 Competition 
  • BMW M4 Coupe 
  • BMW M5 Competition
  • BMW M8 Coupe 

Mini Cars की रेंज
  • Mini Cars की रेंज
  • Mini 3-door 
  • Mini 5-door 
  • Mini Convertible 
  • Mini Clubman
  • Mini John Cooper Works
विज्ञापन

Mini Convertible Sidewalk Edition भारत में हुई लॉन्च

BMW India ने अपनी Mini Convertible Sidewalk Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 44.90 लाख रुपये है। कंपनी केवल इसके 15 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री करेगी। ग्राहक मिनी इंडिया की वेबसाइट पर जाकर इस कार को बुक कर सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने इसके पहले एडिशन को साल 2007 में पेश किया था। इसके 2020 वर्जन में आपको बेसिक मॉडल जैसा ही एक्सटीरियर और इंटीरियर मिलेगा।

MINI Convertible Sidewalk के पावर परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 189 bhp की मैक्सिमम पावर और 280 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 7-स्पीड स्पोर्ट डुअल-कल्च ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed