फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   BMW Group India has pledged rs 3 crore fight against coronavirus bmw india coronavirus india covid 19 india

#LadengeCoronaSe: BMW ग्रुप इंडिया ने 3 करोड़ रुपये दान किए

Thu, 16 Apr 2020 09:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 16 Apr 2020 09:03 PM IST
सार

BMW Group India (बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया) ने COVID-19 (कोरोना वायरस) महामारी के प्रकोप के खिलाफ जंग में 3 करोड़ रुपये दान करने का फैसला किया है। इसके तहत कंपनी दिल्ली एनसीआर और चेन्नई में सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों के साथ काम शुरू कर चुकी है। BMW ग्रुप इंडिया, BMW ग्रुप प्लांट चेन्नई और BMW इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज के कर्मचारी इस उद्देश्य में स्वैच्छिक योगदान करेंगे। 
 

विज्ञापन
BMW Group India has pledged rs 3 crore fight against coronavirus bmw india coronavirus india covid 19 india
BMW Group - फोटो : BMW

विस्तार

BMW ग्रुप इंडिया अपने चेन्नई कारखाने के निकट चेंगलपट्टु में सरकारी जनरल हॉस्पिटल में मरीजों के लिए एक आइसोलशन वार्ड तैयार करने में अपना योगदान देगा। इसके साथ दिल्ली एनसीआर और चेन्नई में चिकित्सा केन्द्रों के लिए क्रिटिकल केयर उपकरण और सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। दिल्ली एनसीआर और चेन्नई में फ्रंटलाइन में तैनात चिकित्सा कर्मियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) दिया जाएगा। 
विज्ञापन

संस्थान के पहले के अंतर्गत चेन्नई प्लांट और दिल्ली एनसीआर के आस-पास के गरीब परिवारों के पोषण के लिए धन मुहैया कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

BMW ग्रुप इंडिया में वर्क फ्रॉम होम
कोरोना वायरस महामारी के बीच भारत में BMW ग्रुप के सभी कार्यालयों में घर से काम करने की नीति लागू की गई है। नेशनल सेल्स कंपनी और BMW इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज में 23 मार्च 2020 से ही घर से काम किया जा रहा है, जो 3 मई 2020 तक चलेगा। BMW ग्रुप प्लांट चेन्नई में स्थानीय उत्पादन को 3 मई 2020 तक के लिए बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन

दिशानिर्द्शों के मुताबिक सेवाएं जारी
बीएमडब्ल्यू के कहना है कि सुरक्षा, फैसिलिटी मैनेजमेंट और स्वास्थ्य संबंधी जैसी आवश्यक सेवाएं जारी हैं। सरकार के सभी निर्देशों और आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए सभी कार्यों में व्यापार की निरंतरता सुनिश्चित की जा रही है। भारत में BMW, MINI और BMW मोटोरैड डीलरशिप के स्टाफ ग्राहकों को सेवा देने के लिए घर पर रहकर काम कर रहे हैं। आफ्टरसेल्स और ब्रेकडाउन सर्विस के स्टाफ स्थानीय सरकार के निर्देशों के अनुसार और सीमित कार्य कर रहे हैं। फिलहाल सभी शोरूम बंद हैं और सरकार के परामर्श के अनुसार खुलेंगे। 

BMW ने जताई प्रतिबद्धता
BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट एंड चीफ एक्जीयूटिव ऑफिसर रुद्रतेज सिंह ने कहा, "कोरोनावायरस महामारी ने पूरे विश्व के लोक स्वास्थ्य, उद्योग, अर्थतंत्र और व्यवसायों के लिए बहुत बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। मानव जीवन पर इसके प्रभाव को कम करन, गरीब लोगों को तुरंत राहत पहुंचाने और इस संकट से लड़ने के लिए कार्यरत लोगों को मजबूत करने के लिए जिम्मेदार कार्रवाई और गंभीर कोशिशों की बेहद जरूरत है। इस समय सबसे अधिक महत्वपूर्ण है कि इस प्रकोप को कम किया जाए और सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) का पालन करना सुनिश्चित किया जाए। यही सबसे बड़ी प्राथमिकता और उत्तरदायित्व है जिसे हम बड़ी गंभीरता से ले रहे हैं। BMW ग्रुप की सुदृढ़ संस्कृति समय के साथ हमेशा खरी साबित हुई है। मानव समुदाय पर आए इस अप्रत्याशित खतरे से लड़ने के लिए संपूर्ण भारत के हमारे कर्मचारियों और डीलर पार्टनर्स का संकल्प और प्रतिबद्धता ठोस और अटल है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed