BMW की इस धांसू कार का Black Shadow एडिशन लॉन्च, 7.5 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BMW ने अपनी सबसे छोटी सेडान 2 Series Gran Coupe का लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। BMW 2 Series Black Shadow एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 42.30 लाख रुपये है। यानी यह रेगुलर मॉडल के स्पोर्ट लाइन मॉडल की तुलना में 3 लाख रुपये महंगी है। कंपनी की तरफ से इसकी बुकिंग 7 दिसंबर 2020 से शुरू की जाएगी। प्रीमियम फीचर्स की बात करें तो इसमें 2.5 लाख रुपये कीमत के 'M' परफॉर्मेंस पार्ट्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें BMW का हाई-ग्लॉस शैडो लाइन पैकेज मिलेगा। बता दें कि यह ऑफर शुरुआत के केवल 24 यूनिट्स तक के लिए है।
BMW 2 Series Gran Coupe ब्लैक शैडो एडिशन भारतीय बाजार में एल्पाइन व्हाइट और ब्लैक सफायर में लॉन्च हुई है। हाई-ग्लोस शैडो लाइन पैकेज और बीएमडब्ल्यू 'एम' परफॉर्मेंस पार्ट्स के तहत, कार में एक ब्लैक मेश-स्टाइल एम फ्रंट ग्रिल, ब्लैक एक्सटर्नल मिरर कैप्स, और बीएमडब्ल्यू 'एम' परफॉर्मेंस रियर स्पॉइलर के साथ ब्लैक क्रोम टेलपाइप दिया गया है। इसमें 18-इंच का पहिया दिया गया है।
इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जो वायरलेस एप्पल कारप्ले, 2-जोन क्लाइमेट कंट्रोल्स दिया गया है। इसमें 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है।
कार के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें ताकत के लिए 2.0-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 187 bhp की मैक्सिमम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार महज 7.5 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है। इसका इंजन 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। शानदार राइडिंग अनुभव के लिए इसमें ECO PRO, Comfort और Sport जैसे तीन ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं।
इसके सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ ब्रेक असिस्ट, ARB तकनीक, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC), डायनेमिक ट्रेक्शन कंट्रोल (DTC) और इलेक्ट्रॉनिक डिफ्रेंशियल लॉक कंट्रोल (EDLC) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।