फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   best selling compact suv in india 2019: Maruti Brezza beat Hyundai Venue, tata Nexon on 3rd

Maruti Brezza और Hyundai Venue में कौन है बेस्ट सेलिंग SUV, Tata Nexon ने फिर दिखाया दम

Sat, 09 Nov 2019 05:06 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 09 Nov 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
best selling compact suv in india 2019: Maruti Brezza beat Hyundai Venue, tata Nexon on 3rd
Hyundai Venue OUTSELLS the Maruti Brezza - फोटो : Amar Ujala

Hyundai Venue के लॉन्च होने का सबसे बड़ा नुकसान देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली Maruti की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Vitara Brezza को हुआ है। लगातार दूसरे महीने मारुति को ये नुकसान झेलना पड़ा है। इस साल अक्टूबर महीने में मात्र 10,227 यूनिट ही बिक पाईं।

विज्ञापन
  • 2018 के मुकाबले ब्रेजा की बिक्री में 35 फीसदी की कमी आई है। हालांकि ब्रेजा अभी भी सब-4 मीटर सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनी हुई है।

    विज्ञापन
  • दूसरे नंबर पर ह्यूंदै वेन्यू रही है, ह्यूंदै ने अक्टूबर में 8,576 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में वेन्यू की बिक्री आठ फीसदी बढ़ी है। ब्रेजा के मुकाबले वेन्यू पेट्रोल और डीजल दोनों में आती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वहीं तीसरे नंबर पर टाटा नेक्सन रही। फोर्ड इकोस्पोर्ट और महिंद्रा एक्सयूवी 300 से कड़ी चुनौती मिलने के बाद नेक्सन एक बार फिर रैंक कर रही है। टाटा नेक्सन की अक्टूबर में 4,438 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालंकि पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले नेक्सन की बिक्री तीन फीसदी घटी है। जबकि सितंबर 2019 में नेक्सन की 3139 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

  सब-4 मीटर एसयूवी अक्टूबर, 2019 अक्टूबर, 2018 अंतर फीसदी में % सितंबर 2019 अंतर फीसदी में %

1

मारुति सुजुकी ब्रेजा 10,227 15,832 -5,605 -35.40 10,362 -135 -1.30
 2 ह्यूंदै वेन्यू 8,576 0 8,576 - 7,942 634 7.98

3

टाटा नेक्सन 4,438 4,608 -170 -3.69 2,842 1,596 56.16

4

फोर्ड इकोस्पोर्ट 4,326 3,957 369 9.33 3,139 1,187 37.81

5

महिंद्रा XUV300 3,045 0 3,045 - 2,492 553 22.19

6

होंडा WRV 1,367 3,253 -1,886 -57.98 1,341 26 1.94

7

महिंद्रा TUV300 1,246 2,113 -867 -41.03 995 251 25.23
  कुल 33,225 29,793 3,462 11.63 29,113 4,112 14.12

 

  • सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में फोर्ड इकोस्पोर्ट चौथे स्थान पर है। अक्टूबर में इकोस्पोर्ट की 4326 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि खास बात यह है कि पिछले साल अक्टूबर में 3,957 इकोस्पोर्ट बिकी थीं। वहीं सितंबर 2019 में यह आंकड़ा 3,139 यूनिट्स का था।

  • पांचवे नंबर पर महिंद्रा की छोटी एसयूवी XUV300 रही। शुरुआती महीनों में महिंद्रा एक्सयूवी 300 की बिक्री काफी अच्छी थी, और इस सेगमेंट में दूसरे नंबर पर थी। लेकिन वेन्यू की लॉन्चिंग के बाद एक्सयूवी की बिक्री गिर गई। अक्टूबर में एक्सयूवी 300 की 3045 यूनिट्स की बिक्री हुई।

  • वहीं छोटी एसयूवी सेगमेंट में होंडा WRV छठे और महिंद्रा टीयूवी300 सातवें नंबर पर रही। अक्टूबर में WRV की 1,367 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि टीयूवी300 की 1,246 यूनिट्स बिकीं।        

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed