फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Best Budget Car Under 8 Lakh Sedan Car Check Feature, Mileage, Price Details Automobiles News in Hindi

Best Budget Cars: 8 लाख से कम कीमत में ये सेडान कारें हैं सबसे बेस्ट, देंगी जबरदस्त माइलेज

Fri, 14 Jan 2022 10:38 AM IST
संकल्प सिंह ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 14 Jan 2022 10:38 AM IST
विज्ञापन
Best Budget Car Under 8 Lakh Sedan Car Check Feature, Mileage, Price Details Automobiles News in Hindi
टॉप सेडान कार अंडर 8 लाख - फोटो : Pixabay

अगर आप एक बजट और बेहतरीन कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको उन चुनिंदा बजट कारों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें खरीकर आपको फायदा ही फायदा होगा। कार खरीदना हम सभी का सपना होता है। इस कारण हम काफी पहले से ही इसके लिए बचत करने लगते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको 4 बेस्ट बजट कारों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें खरीदने के बाद आपकी अच्छी खासी बचत होगी। हालांकि, भारत में एसयूवी और हैचबैक कारों को काफी पसंद किया जाता है।  वहीं दूसरी तरफ कई ग्राहकों को सेडान कारें भी खूब पसंद आती हैं। अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है और कम बजट पर सेडान कार के विकल्प की तलाश कर रहे हैं, तो ये कारें आपके लिए एक बेस्ट डील साबित हो सकती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन कारों के बारे में विस्तार से -

विज्ञापन

मारुति डिजायर

मारुति की ये बेस्ट सेलिंग सेडान कार है। इस कार की एक्स शोरूम प्राइस 5.99 लाख रुपये है। इसमें 1197 cc का इंजन लगा हुआ है। ये कार 1 लीटर पेट्रोल में आसानी से 24km तक माइलेज देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति स्विफ्ट डिजायर टूर

ये भी कम कीमत में बढ़िया सेडान कार खरीदने के लिए बेस्ट डील है। इस कार की एक्स शोरूम प्राइस 6.02 लाख रुपये से लेकर 6.96 लाख रुपये तक है। इसमें आपको पेट्रोल और सीएनजी दोनों के विकल्प मिलते हैं। इस कार में भी 1197cc का इंजन लगा हुआ है। ये कार आसानी से आपको 25 kmpl का माइलेज दे दगी।

विज्ञापन

होंडा अमेज

होंडा अमेज भी इस रेंज में बढ़िया सेडान कारों में शामिल है। इसकी कीमत 6.32 लाख रुपये से शुरू होती  है। ये कार आपको पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मिलती है। ये आपको आसानी से 18 kmpl तक का माइलेज देगी।

टाटा टिगोर

अगर आप बजट सेगमेंट में बढ़िया कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये कार आपके लिए ही है। इसकी कीमत 5.67 लाख रुपये से लेकर 7.84 लाख रुपये तक है। ये कार आपको पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगी। इसमें आपको आसानी से 20 kmpl का माइलेज मिल जाएगा। इस कार में 1199cc का इंजन लगा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed