फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Bangalore traffic police Runs Road roller to crush Royal Enfield exhausts

पुलिसवाले ने तेज आवाज वाले बुलेट साइलेंसर्स का किया ये हाल, चढ़ा दिया रोड रोलर

Tue, 12 Dec 2017 11:16 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Dec 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
Bangalore traffic police Runs Road roller to crush Royal Enfield exhausts
Bangalore Police
पिछले कुछ महीने से बंगलूरू ट्राफिक पुलिस तेज आवाज करने वाले एग्जॉस्ट (साइलेंसर) के खिलाफ मुहिम चला रही है, खासकर रॉयल एनफील्ड में पाए जाने वाले। हालांकि अब वो इस मुहिम को एक अलग की लेवल तक ले गए हैं। एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में है, जिसमें एक पुलिसवाला ढेर सारे साइलेंसर्स पर रोड रोलर चढ़वा रहा है। 
विज्ञापन


इस तस्वीर को बेंगलुरू ट्राफिक पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है, जिसकी बड़ी संख्या में यूजर्स ने आलोचना की है। इसके लिए बेंगलूरू ट्राफिक पुलिस को ट्रोल भी किया गया। अब ट्राफिक पुलिस ने कड़ा संदेश देने के लिए यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन

यूजर्स ने किया ऐसे ट्रोल

Bangalore traffic police Runs Road roller to crush Royal Enfield exhausts
फेसबुक पोस्ट पर कमेंट - फोटो : facebook
कुछ फेसबुक यूजर्स ने पुलिस वालों से शहर की गड्डाग्रस्त सड़कों को और खराब ना करने को कहा, जबकि अन्य लोगों ने ट्राफिक जाम को बढ़ावा ना देने की बात कही। वहीं, एक फेसबुक यूजर ने सवाल किया कि इस तरह के एग्जॉस्ट बाजार में बेचे ही क्यों जा रहे हैं। 

बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से शहर की ट्राफिक पुलिस रॉयल एनफील्ड के उन चालकों को रोक रही थी जिन्होंने तेज आवाज वाला एग्जॉस्ट लगवाया हुआ था। इस एग्जॉस्ट को मौके पर ही निकलवाया जा रहा था। इस तरह के चालकों पर ना सिर्फ जुर्माना ठोंका गया था, बल्कि कुछ की तो बाइक भई सीज कर ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed