फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नया Bajaj Chetak इस दिन होगा लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

Thu, 10 Oct 2019 11:42 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Thu, 10 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bajaj to Launch New Electric Chetak scooter On October 16 all you need to know
Bajaj to Launch New Electric Chetak scooter On October 16 - फोटो : Amar Ujala

बजाज ऑटो 16 अक्टूबर को अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही है, कंपनी ने खुद इस बात की पुष्टि एक प्रेस Invite भेज कर की है जिसमें साफ लिखा है “हमारा कल”, इसमें ‘हमारा’ शब्द बजाज चेतक को संबोधित करता है जबकि ‘कल’ का मतलब भविष्य की गाड़ी, और हम सब जानते हैं कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक गाड़ियों का होगा। आइये इस लॉन्च से जुड़ी कुछ खास बातों पर एक नजर डालते हैं…




दो खास मेहमान होंगे शामिल

Bajaj to Launch New Electric Chetak scooter On October 16 all you need to know
Nitin Gadkari and Amitabh Kant - फोटो : Amar Ujala

इस समारोह में दो खास मेहमान, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी और नीती योग के सीईओ अमिताभ कांत भी शामिल होंगे। अब चूंकि ये दोनों गणमान्य व्यक्ति पिछले कुछ वर्षों में सभी प्रमुख इलेक्ट्रिक और वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले वाहन लॉन्च करने के लिए मौजूद हैं, इसलिए यह अदाजा और भी पुख्ता हो जाता है कि नया मॉडल इलेक्ट्रिक होगा।

चेतक (Chetak) की वापसी नए अंदाज में!

Bajaj to Launch New Electric Chetak scooter On October 16 all you need to know
bajaj chetak

सोर्स के मुताबिक बजाज ने स्कूटर ब्रांड ‘Chetak’ को फिर से  रजिस्टर कराया है। लगातार बजाज ऑटो के सबसे लोकप्रिय स्कूटर चेतक के बारे में  खबरें भी आ रही हैं। आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर को आधुनिक सुविधाओं और एक रेट्रो डिज़ाइन मिलेगा। माना यह भी जा रहा है कि बजाज के नए मॉडल का नाम ‘अर्बानाइट’ भी हो सकता है। वैसे इसकी कई तस्वीरें भी सोशल प्लेटफार्म पर देखी जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2006 में बंद हुआ था चेतक

Bajaj to Launch New Electric Chetak scooter On October 16 all you need to know
Bajaj Chetak - फोटो : Social

बजाज ऑटो ने चेतक (Chetak) का प्रोडक्शन 2006 में बंद कर दिया था। बजाज का फोकस स्कूटर की बजाए बाइक्स बनाने पर शिफ्ट हो गया। लेकिन अब बाजार में स्कूटर बाइक से ज्यादा लोकप्रिय है। माना जा रहा है कि नए चेतक में पुराने चेतक की झलक नजर आ सकती है लेकिन इसे आज के जमाने के हिसाब से डिजाइन भी किया जायेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed