{"_id":"616fd2a9740ec07da66197ff","slug":"bajaj-pulsar-250-new-teaser-launch-today-in-india-know-specification-feature-price-bajaj-pulsar-250-new-model-2021","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"New Bajaj Pulsar 250: लॉन्चिंग से पहले नई बजाज पल्सर 250 का देखें टीजर वीडियो, मिलेंगे नए फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
New Bajaj Pulsar 250: लॉन्चिंग से पहले नई बजाज पल्सर 250 का देखें टीजर वीडियो, मिलेंगे नए फीचर्स
Wed, 20 Oct 2021 01:56 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:56 PM IST
सार
Bajaj Pulsar के चाहनेवालों के लिए अच्छी खबर है। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) जल्द ही अपनी नई Bajaj Pulsar 250 (बजाज पल्सर 250) मोटरसाइकिल को लॉन्च करने वाली है।
विज्ञापन
नई बजाज पल्सर 250
- फोटो : Bajaj Auto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bajaj Pulsar के चाहनेवालों के लिए अच्छी खबर है। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) जल्द ही अपनी नई Bajaj Pulsar 250 (बजाज पल्सर 250) मोटरसाइकिल को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले आनेवाले मॉडल का पहला आधिकारिक टीजर जारी किया है। टीजर वीडियो में नई पल्सर के एक्सटीरियर डिजाइन की झलक दिखाई देती है, जो बाइक की पल्सर लाइन में प्रमुख मॉडल बनने के लिए तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक नई 2022 Bajaj Pulsar 250 (2022 बजाज पल्सर 250) बाइक भारत में 28 अक्तूबर को बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
आकर्षक लुक और पावरफुल इंजन वाली इस नई मोटरसाइकिल का इंतजार बाइक प्रेमियों को काफी समय से था। बाइक के एक्सटीरियर डिजाइन के संकेतों के साथ, बजाज ऑटो ने नई बाइक की कुछ प्रमुख फीचर्स का भी खुलासा किया है।
विज्ञापन
आकर्षक लुक और पावरफुल इंजन वाली इस नई मोटरसाइकिल का इंतजार बाइक प्रेमियों को काफी समय से था। बाइक के एक्सटीरियर डिजाइन के संकेतों के साथ, बजाज ऑटो ने नई बाइक की कुछ प्रमुख फीचर्स का भी खुलासा किया है।
विज्ञापन
इंजन और पावर
बाइक निर्माता ने नई पल्सर 250 बाइक के इंजन लेआउट को भी दिखाया है। बाइक में सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन पल्सर 220F मोटरसाइकिल पर मिलने वाले पावरट्रेन का रीबोर वर्जन हो सकता है। यह इंजन करीब 26 PS का पावर और 22 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। लेकिन इंजन के डिटेल्स की आधिकारिक जानकारी अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में सामने आएगी।
देखें टीजर वीडियो
एक्सटीरियर लुक और डिजाइन की बात करें तो, नई पल्सर में मौजूदा पल्सर 220F मॉडल के जैसा ही सेमी-फेयर्ड डिजाइन होगा। स्प्लिट सीट्स और टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स के साथ फेयरिंग-माउंटेड रियरव्यू मिरर्स होंगे। फिलहाल कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है कि बाइक का इंस्ट्रूमेंट पैनल कैसा होगा। लेकिन उम्मीद है कि इसमें सेमी-डिजिटल पैनल दिया जाएगा।
चमकदार एलईडी डीआरएल
टीजर से यह भी पता चलता है कि बाइक में तेज चमकदार एलईडी डीआरएल होंगे और मॉडल के एक वेरिएंट पर प्रोजेक्टर हेडलैंप भी होगा। बाइक में अलॉय व्हील और इंजन प्रोटेक्शन के लिए बेली पैन भी लगाया जाएगा।
इसके अलावा, बजाज ऑटो के लाइनअप में कुछ अन्य दिलचस्प उत्पाद भी हैं जिनमें डोमिनार रेंज में एक नया वेरिएंट भी शामिल है।
इसके अलावा, बजाज ऑटो के लाइनअप में कुछ अन्य दिलचस्प उत्पाद भी हैं जिनमें डोमिनार रेंज में एक नया वेरिएंट भी शामिल है।