बजाज पल्सर NS200 ABS का नया अंदाज, कीमत 1.12 लाख रुपए
बजाज आॅटो ने अपनी लोकप्रिय बाइक पल्सर 200 ABS को नए कलर ऑप्शन ( Yellow ) के साथ लॉन्च कर दिया है। नई पल्सर NS200 सिंगल चैनल एबीएस से लैस है, जिसमें रियर लिफ्ट प्रोटेक्शन का विकल्प दिया गया है। बता दें, 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए सेफ्टी नॉर्म्स के अनुसार कंपनी अपने सभी मॉडल्स को अपडेट कर रही है।
इससे पहले कंपनी पल्सर क्लासिक, पल्सर 150, पल्सर 180 और पल्सर 220F को अपडेट कर चुकी है। इसके अलावा बजाज डोमीनोर और पल्सर 180F पर अभी काम कर रही है। फीचर्स की बात करें तो बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, नाइट्रॉक्स मोनो रियर सस्पेंशन, H4 ब्लू टिंग हेडलैंप, ऑटोमैटिकर हेडलैंप, फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक्स आदि मिलते हैं।
नई बजाज पल्सर NS200 बाइक में पहले वाला ही 199.5cc सिगंल सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 9,500 आरपीएम पर 23.5 पीएस की पावर और 8,000 आरपीएम पर 18.3 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। बजाज पल्सर NS200 को इससे पहले तीन कलर ऑप्शन (रेड, ब्लैक और व्हाइट) में बेचा जाता था।
वहीं इसके नए कलर मॉडल से कंपनी इसकी बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद कर रही है। बता दें, इससे पहले यही कलर ऑप्शन RS200 में भी दिया जा चुका है, हालांकि इससे RS200 की सेल पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा था।