फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Bajaj pulsar 200Ns got new colour option

बजाज पल्सर NS200 ABS का नया अंदाज, कीमत 1.12 लाख रुपए

Tue, 05 Feb 2019 01:28 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Tue, 05 Feb 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
Bajaj pulsar 200Ns got new colour option
Bajaj Pulsar 200Ns

बजाज आॅटो ने अपनी लोकप्रिय बाइक पल्सर 200 ABS को नए  कलर ऑप्शन ( Yellow ) के साथ लॉन्च कर दिया है। नई पल्सर NS200 सिंगल चैनल एबीएस से लैस है, जिसमें रियर लिफ्ट प्रोटेक्शन का विकल्प दिया गया है। बता दें, 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए सेफ्टी नॉर्म्स के अनुसार कंपनी अपने सभी मॉडल्स को अपडेट कर रही है। 

विज्ञापन


इससे पहले कंपनी  पल्सर क्लासिक, पल्सर 150, पल्सर 180 और पल्सर 220F को अपडेट कर चुकी है। इसके अलावा बजाज डोमीनोर और पल्सर 180F पर अभी काम कर रही है। फीचर्स की बात करें तो बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, नाइट्रॉक्स मोनो रियर सस्पेंशन, H4 ब्लू टिंग हेडलैंप, ऑटोमैटिकर हेडलैंप, फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक्स आदि मिलते हैं। 

विज्ञापन

Bajaj pulsar 200Ns got new colour option
Bajaj Pulsar 200Ns

नई बजाज पल्सर NS200 बाइक में पहले वाला ही 199.5cc सिगंल सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 9,500 आरपीएम पर 23.5 पीएस की पावर और 8,000 आरपीएम पर 18.3 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। बजाज पल्सर NS200 को इससे पहले तीन कलर ऑप्शन (रेड, ब्लैक और व्हाइट) में बेचा जाता था।

वहीं इसके नए कलर मॉडल से कंपनी इसकी बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद कर रही है। बता दें, इससे पहले यही कलर ऑप्शन RS200 में भी दिया जा चुका है, हालांकि इससे RS200 की सेल पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed