ड्रम ब्रेक के साथ लॉन्च हुआ Bajaj Pulsar 125 का Split Seat वेरिएंट, कीमत 73274 रुपये, पढ़ें खासियतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने इस त्योहारी सीजन अपनी Pulsar 125 को ड्रम ब्रेक्स के साथ लॉन्च कर दिया है। पल्सर 125 सीसी सीरीज का यह नया लोवर वेरिएंट है, जिसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 73,274 रुपये है। सुरक्षा के लिए इसमें सीबीएस या कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। ड्रम ब्रेक्स के अलावा इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है। Pulsar 125 के स्प्लिट सीट के डिस्क वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 80,218 रुपये है। कंपनी ने इसी ठीक त्योहारी सीजन में लॉन्च किया है, जिससे इसकी बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो सके।
Bajaj Pulsar 125 Split Seat: कलर वेरिएंट्स
Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट भारतीय बाजार में तीन कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें नियॉन ग्रीन (मैट ब्लैक पर), ब्लैक सिल्वर और ब्लैक रेड शामिल हैं।
Bajaj Pulsar 125 Split Seat: परफॉर्मेंस
Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट पावर के लिए 125 सीसी का बीएस6 कम्प्लायंट वाला DTS-i, इंजन दिया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 12 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 11 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
Bajaj Pulsar 125 Split Seat: ब्रेकिंग फीचर्स
Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट के फ्रंट में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक या 170 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया है।
Bajaj Pulsar 125 Split Seat: सस्पेंशन फीचर्स
ब्रेकिंग फीचर्स की बात करें तो Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन गैस शॉक सस्पेंशन दिया है।
Bajaj Pulsar 125 Split Seat: डायमेंशन
Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट की लंबाई 2055 मिलीमीटर, चौड़ाई 755 मिलीमीटर और ऊंचाई 1060 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1320 मिलीमीटर है। जबकि, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर है। इसका कर्ब वजन 142 किलोग्राम है।
Bajaj Pulsar 125 Split Seat: मुकाबला
Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट का भारतीय बाजार में Honda SP125 और Hero Glamour से कड़ा मुकाबला होगा।