{"_id":"608fb9dc8ebc3e7c1a0b65ee","slug":"bajaj-auto-registers-trademark-in-the-name-of-fluor-and-fluir-may-be-upcoming-new-electric-bike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजाज की दो नई इलेक्ट्रिक बाइक: कंपनी ने Fluor और Fluir नाम से कराया ट्रेडमार्क रजिस्टर, जानें पूरी डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
बजाज की दो नई इलेक्ट्रिक बाइक: कंपनी ने Fluor और Fluir नाम से कराया ट्रेडमार्क रजिस्टर, जानें पूरी डिटेल्स
Mon, 03 May 2021 02:22 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 03 May 2021 02:22 PM IST
सार
बजाज ऑटो के नए ट्रेडमार्क आवेदन के मुताबिक नए नाम ऑटोमोबाइल, भूमि वाहन, मोटरसाइकिल, स्कूटर, दोपहिया, तीन-पहिया वाहन, इलेक्ट्रिक वाहन आदि के लिए आरक्षित हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इन दोनों नामों को अपने आने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए इस्तेमाल कर सकती है।
विज्ञापन
2021 Bajaj Pulsar RS200
- फोटो : Bajaj Auto (For Reference Only)
विस्तार
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग रफ्तार पकड़ रही है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए खासतौर पर दोपहिया वाहन सेगमेंट में खरीदाहरों का रूझान इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीलक्स के बढ़ते बाजार के मद्देनजर विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक उत्पादों को उतार रही हैं। अब देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो के विस्तार की तैयारी में है। कंपनी इस समय बजाज पल्सर, चेतक सहित कई लोकप्रिय दोपहिया वाहनों की बिक्री करती है। अब कंपनी ने दो नए नाम Fluor और Fluir को रजिस्टर करवाया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये बजाज की आनेवाली इलेक्ट्रिक बाइक्स के नाम हो सकते हैं।
विज्ञापन
बजाज के नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन को लेकर कई तरह की रिपोर्ट सामने आई हैं। हालांकि अभी कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है। इसलिए इन पर अभी कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाजी साबित हो सकती है। कंपनी के नए ट्रेडमार्क आवेदन के मुताबिक नए नाम ऑटोमोबाइल, भूमि वाहन, मोटरसाइकिल, स्कूटर, दोपहिया, तीन-पहिया वाहन, इलेक्ट्रिक वाहन आदि के लिए आरक्षित हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इन दोनों नामों को अपने आने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए इस्तेमाल कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बजाज द्वारा ट्रेडमार्क किए गए FLUIR एक स्पैनिश शब्द है। जिसका अर्थ होता है स्ट्रीम/फ्लो या बहना वहीं FLUOR का अर्थ होता है 'स्त्राव'। गौरतलब है कि इस समय कंपनी पारंपरिक आईसी इंजन वाले बाइक्स लिए ऐसे नामों का शायद ही इस्तेमाल करे। क्योंकि कंपनी के पहले से ही पांच सब-ब्रांड मौजूद हैं और यह कई मोटरसाइकिलों की बिक्री करती है। वहीं इलेक्ट्रिक वाहन की बात करें तो कंपनी ने भारतीय बाजार में पिछले साल अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर बजाज चेतक को लॉन्च किया था। बजाज के इन नए इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के बारे में अभी थोड़ा इंतजार पड़ेगा।
बता दें कि बजाज ऑटो ने हाल ही में घरेलू बाजार में अपनी Pulsar (पल्सर) रेंज की मोटरसाइकिलों के लिए 'Dagger Edge' एडिशन लॉन्च किया है। गौरतलब है कि बजाज के प्लसर लाइनअप में Pulsar 150, Pulsar 180 और Pulsar 220F जैसे मॉडल शामिल हैं। नई Dagger Edge एडिशन पल्सर बाइक काफी आकर्षक लुक के साथ पेश की गई है। कंपनी ने इसमें नए ग्राफिक्स दिए हैं। साथ ही नया एडिशन नए रंगों में उपलब्ध होगा। जिसके Pulsar 150 कीमत 1,01,818 रुपये है।