फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   bajaj auto launches new variant of bajaj platina 100 es disc bs6 know price specification and all details

Bajaj की सस्ती बाइक Platina 100 ES नए वेरिएंट में लॉन्च, जानें कीमत और सभी डिटेल्स

Wed, 19 Aug 2020 09:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 19 Aug 2020 09:38 PM IST
सार

  • बजाज ने अपनी सस्ती बाइक Bajaj Platina 100 ES का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। 
  • बजाज के मुताबिक बजाज प्लैटिना 100 ES के डिस्क वेरिएंट की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है।

विज्ञापन
bajaj auto launches new variant of bajaj platina 100 es disc bs6 know price specification and all details
Bajaj platina 110 - फोटो : For Representation Only

विस्तार

बजाज ने अपनी सस्ती बाइक Bajaj Platina 100 ES (बजाज प्लैटिना 100 ईएस) (इलेक्ट्रिक स्टार्ट) का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इलेक्ट्रिक स्टार्ट वाले बजाज प्लैटिना 100 ES के डिस्क वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 60,698 रुपये है। इस बाइक के फ्रंट ड्रम ब्रेक मॉडल की तुलना में नई बाइक 2,221 रुपये महंगी है। बजाज ने अपनी की नई बाइक की बुकिंग और डिलीवरी चालू कर दी है। 
विज्ञापन

बेस मॉडल की ये है कीमत
बजाज प्लैटिना के बेस मॉडल 100 का KS (किक स्टार्ट एलॉय) की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 50,464 रुपये है। सभी मॉडल्स में कलर स्कीम एक जैसी दी गई है। बाइक में LED DRL, टैंक पैड और कई फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में चौड़े रबर फुटपैड्स, दूसरी 100cc वाली बाइक्स के मुकाबले 9 फीसदी लंबी सीट दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन और ब्रेकिंग सिस्टम
इस बाइक में 102cc, DTS-i, सिंगल-सिलेंडर इंजन 7.9hp का पावर और 8.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बजाज के मुताबिक 240 mm फ्रंट डिस्क ब्रेकिंग सिस्टम से यह बाइक पहले से बढ़िया प्रदर्शन करेगी। दूसरे वेरिएंट्स में 130 mm यूनिट्स दिए गए हैं। वहीं, 110mm रियर ड्रम ब्रेक स्टैंडर्ड है। दोनों ही ब्रेक ASB या CBS के साथ जुड़े हैं। 
विज्ञापन

माइलेज भी है शानदार
बजाज का कहना है कि इस बजाज प्लैटिना 100 ES के डिस्क वेरिएंट की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस बाइक में 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक के डिस्क ब्रेक वेरिएंट का वजन 119 किलोग्राम है, जबकि फ्रंट ड्रम ब्रेक वेरिएंट का वजन 117.5 किलोग्राम है। इसके अलावा, बजाज प्लैटिना 100 बाइक में शानदार माइलेज मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 90 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed