फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   bajaj auto covid 19 bajaj auto limited waluj aurangabad maharashtra bajaj auto covid impact covid 19 india cases

Bajaj Auto में कर्मचारियों के कोविड पॉजिटिव पाए जाने का सिलसिला जारी, प्लांट बंद करने की अपील

Mon, 29 Jun 2020 12:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 29 Jun 2020 12:41 PM IST
सार

Bajaj Auto (बजाज ऑटो) के औरंगाबाद प्लांट में वर्कर्स यूनियन संघ ने कंपनी के प्रबंधन से प्लांट को बंद करने के बारे में विचार करने के लिए कहा है। इस मामले में जानकारी रखने वाले लोगों ने ईटी को इस बारे में बताया है।
 

विज्ञापन
bajaj auto covid 19 bajaj auto limited waluj aurangabad maharashtra bajaj auto covid impact covid 19 india cases
Bajaj Auto Bike Plant - फोटो : For Representation Only

विस्तार

दोपहिया और तीन-पहिया निर्माता बजाज ऑटो ने शुक्रवार को कहा कि 140 कर्मचारी कोरोनावायरस के परीक्षण में पॉजिविट पाए गए हैं, जबकि दो अन्य कर्मचारियों ने औरंगाबाद में वालुज प्लांट में इस बीमारी की वजह से दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

वर्कर्स यूनियन को महामारी फैलने का डर है क्योंकि कारखानों में श्रमिक को एक दूसरे से बहुत नजदीक रहते हुए काम करना पड़ता है। एक श्रमिक ने बताया, "एक दूसरे से दूरी बनाए रखते हुए भी, हमें लगातार कुछ समय के बाद एक ही सतहों को छूना पड़ता है।" 

बजाज ऑटो वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष थेंगडे बाजीराव ने बताया, "हमें रविवार दोपहर को प्रबंधन से सूचना मिली कि वालुज जिले में श्रमिकों को सोमवार को घर पर रहना होगा, और मंगलवार को Covid की जांच के लिए आना होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मामलों के बढ़ जाने पर, श्रमिक संघ के एक अन्य अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, "मंगलवार के बाद क्या होगा इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है। यह जोखिम भरी स्थिति है। रविवार को परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए एक श्रमिक से उसके घर में उसकी छोटी बेटी भी इस वायरस से संक्रमित हो गई है। हमने प्रबंधन से आग्रह किया है कि सभी की सुरक्षा के लिए अगले दो सप्ताह के लिए प्लाटं को बंद करने पर विचार किया जाए, लेकिन इसकी संभावना नहीं के बराबर दिखती है। 
विज्ञापन

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया, "हमारे वालुज प्लांट में 8,100 से ज्यादा कर्मचारी और ठेकेदार हैं। कोविड के मौजूदा 140 मामले हमारी कुल कर्मचारियों की क्षमता का 2 फीसदी से कम है। जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें उच्च रक्तचाप और डायबिटीज की अंतर्निहित स्थितियां थीं। सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ संचालन सामान्य रूप से जारी है।" 

बजाज ऑटो वर्कर्स यूनियन के महासचिव गायकवाड़ संपद ने कहा, "प्लांट में रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होती है, शनिवार को परिसर सैनेटाइजेशन के लिए बंद किया गया था।"

शनिवार को तिपहिया कारखाने को सैनेटाइज कर दिया गया, जबकि मोटरसाइकिल कारखाने का संचालन जारी रहा। 

इस बीच, रिपोर्टों से यह भी पता चलता है कि, बजाज ऑटो प्लांट में श्रमिकों के बीच कोविड मामलों की संख्या बढ़ जाने के बाद, वालुज गांव की ग्राम पंचायत (जीपी) ने अपने निवासियों को MIDC वालुज औद्योगिक क्षेत्र में काम पर जाने से रोकने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है। 

आसपास के इलाकों के उद्योग वालुज जिले के कार्यबल पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं, क्योंकि गांव की बड़ी आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इन उद्योगों पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed