फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   automobile industry suffers a huge loss after supreme court decision

SC के फैसले का असर, ऑटो इंडस्ट्री को हुआ करोड़ों का नुकसान

Tue, 11 Apr 2017 08:03 PM IST
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा Updated Tue, 11 Apr 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
automobile industry suffers a huge loss after supreme court decision

बीएस 3 वाहनों की बिक्री 1 अप्रैल से बंद होने के वजह से कंपनियों को कुल 1200 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स ने एक प्रेस वार्ता में बताया है कि इससे कंपनियों को 1200 करोड़ का नुकसान हुआ तथा अभी कंपनियों के पास 5000 करोड़ रुपये की इंवेटरी बची हुई है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही एसोसिएशन ने घरेलू बाजार के मार्च में बिकी गाड़ियों का आंकड़ा भी जारी किया। पिछले साल मार्च की तुलना में 1.90 लाख यूनिट की बिक्री के साथ कार कंपनियों की ग्रोथ 8.17 फीसदी रही। वहीं पैसेंजर वेहिकल की बिक्री 9.96 फीसद ज्यादा रही। मार्च 2017 में यह आंकड़ा 2.82 वाहनों का रहा जो कि पिछले साल इसी अवधि में 2.56 लाख यूनिट था। 

विज्ञापन

automobile industry suffers a huge loss after supreme court decision

मोटरसाइकिलों की बिक्री मार्च माह में 9.15 लाख यूनिट की रही जो कि पिछले साल इसी अवधि में 9.46 लाख यूनिट था। इस तरह से मोटरसाइकिल की बिक्री में 3.33 फीसदी की गिरावट आई। स्कूटरों को मिलाकर कुल दुपहिया वाहनों की बिक्री में मामूली बढ़त नजर आई।

पिछले साल मार्च में 14.67 लाख दुपहिया वाहन बिके थे जो कि इस साल मार्च में 14.71 लाख यूनिट तक पहुंच गया। वहीं इसी बीच कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री में अप्रत्याशित बढ़त देखी गई और इस वर्ग ने कुल 9.26 फीसदी की बढ़त दर्ज की। 

ये भी पढ़ें : इस साल लॉन्च होंगे ये टू व्हीलर्स, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed