{"_id":"5dc0f7848ebc3e93a770138c","slug":"automobile-company-volkswagen-transforms-three-lakh-petrol-car-maker-plant-into-electric-car-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉक्सवैगन ने हर साल तीन लाख पेट्रोल कार बनाने वाले प्लांट को इलेक्ट्रिक कार प्लांट में बदला","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
फॉक्सवैगन ने हर साल तीन लाख पेट्रोल कार बनाने वाले प्लांट को इलेक्ट्रिक कार प्लांट में बदला
Tue, 05 Nov 2019 09:46 AM IST
योगेश साहू
ऑटो न्यूज, अमर उजाला
ऑटो न्यूज, अमर उजाला
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 05 Nov 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
जर्मनी की कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने अपने नए इलेक्ट्रिक कार प्लांट से उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी ने आईडी.3 मॉडल की कारों के साथ इसकी शुरुआत की है। इसके लिए कंपनी ने अपने पेट्रोल से चलने वाली कार बनाने वाले प्लांट को इलेक्ट्रिक कार बनाने वाले प्लांट में बदल दिया है।
विज्ञापन
ज्विकाउ स्थित इस प्लांट में पहले पेट्रोल से चलने वाली कारों का ही उत्पादन होता था। कंपनी यहां पर हर साल तीन लाख पेट्रोल कारें बनाती थी। हालांकि अब इसे पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार प्लांट में तब्दील कर दिया गया है। अब यहां सिर्फ इलेक्ट्रिक कारें ही बना करेंगी।
विज्ञापन