फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Automobile Company Tata Motors offer VRS to 1600 Staff as Slowdown bites

ऑटो सेक्टर में मंदी की मार का असर, Tata Motors ने 1600 कर्मचारियों को किया रिटायर!

Thu, 28 Nov 2019 02:43 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 28 Nov 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
Automobile Company Tata Motors offer VRS to 1600 Staff as Slowdown bites
टाटा मोटर्स

ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी का असर अब टाटा मोटर्स पर भी पड़ना शुरू हो गया है। देश की दूसरे नंबर की वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने 1,600 कर्मचारियों को जबरन रिटायरमेंट (वीआरएस) दे दिया है। टाटा मोटर्स के सूत्रों के अनुसार जबरन रिटायरमेंट विभिन्न विभाग के कर्मचारियों को दिया गया है।

विज्ञापन

सितंबर तिमाही में टाटा की गिरी बिक्री

सूत्रों के अनुसार, इस साल टाटा मोटर्स में कर्मचारियों की कटौती में आक्रमकता देखी गई है जो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है। इससे इतर कंपनी ने 1,600 लोगों को विभिन्न जगहों से निकाल दिया है। कर्मचारियों की लागत के मुकाबले कंपनी की कुल बिक्री सितंबर तिमाही में 10.7 फीसदी से गिरकर 5.9 फीसदी पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति सुजुकी की घटी नेट सेल्स

टाटा मोटर्स की तुलना अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों से करें, तो पता चलता है कि मारुति सुजुकी में कर्मचारियों की लागत के मुकाबले यह आंकड़ा 4.9 फीसदी है। टाटा मोटर्स 2017 से ही कर्मचारियों की कॉस्ट में लगातार कमी कर रही है। इसके लिए वह कई ऑफर भी लेकर आ चुकी है। लेकिन इन ऑफर्स से स्थायी कर्मचारियों को दूर रखा गया था।   

विज्ञापन

BS6 आने के बाद बिक्री में आई कमी

टाटा की मानें तो सितंबर तिमाही में टाटा मोटर्स के हैवी और मीडियम कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में 59 फीसदी की कमी आई है। बीएस-6 मानक आने के बाद यह आंकड़ा आने वाले दिनों में और भी कम हो सकता है।

इंजीनियरिंग विभाग पर ज्यादा जोर

सूत्र ने बताया कि स्थायी कर्मचारियों को वीआरएस देने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि, कंपनी का अधिक जोर इंजीनियरिंग विभाग पर है। इंजीनियरिंग विभाग में अन्य विभागों के मुकाबले ज्यादा कर्मचारी मौजूद हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed