फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Auto sector cheer up, Maruti Suzuki car sales up by 4.5 percent in october 2019

मंदी से परेशान ऑटो सेक्टर के लिए बड़ी राहत, Maruti की कारों की बिक्री में आया उछाल

Fri, 01 Nov 2019 01:40 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 01 Nov 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Auto sector cheer up, Maruti Suzuki car sales up by 4.5 percent in october 2019
Maruti Suzuki Plant Factory - फोटो : सांकेतिक

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के लिए त्योहारी सीजन लकी साबित हुआ है। शुक्रवार को कंपनी ने बताया कि पिछले महीने अक्टूबर में कारों की बिक्री में 4.5 फीसदी का उछाल आया है। कंपनी ने इस दौरान घरेलू बाजार में 144,277 कारों की यूनिट बेचीं। वहीं पिछले साल अक्टूबर, 2018 में कंपनी ने 138,100 यूनिट की बिक्री की थी।

विज्ञापन

बेतहाशा डिस्काउंट है वजह

पिछथले सात महीनों में पहली बार में मारुति सुजुकी की कारों की बिक्री में 4.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के पीछे त्योहारी सीजन में ज्यादा इंवेंट्री पर बेतहाशा डिस्काउंट को माना जा रहा है। वहीं कंपनी की कुल कारों की बिक्री 153,435 यूनिट रही है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 146766 यूनिट था।।

विज्ञापन

बिक्री सात से दस फीसदी तक बढ़ी

इस साल नवरात्र और दशहरा के बीच मारुति सुजुकी और ह्यूंदै कारों की बिक्री सात से दस फीसदी तक बढ़ी है। देश के 67 से 70 फीसदी बाजार पर राज करने वाली दोनों कार कंपनियों की बिक्री में 25 अक्टूबर तक अच्छा-खासा उछाल देखने को मिला है। वहीं देश की तीसरे नंबर की कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने भी धनतेरस पर बिक्री में 100 फीसदी का उछाल दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

60 हजार से ज्यादा कारों की डिलीवरी

नवरात्र से लेकर दशहरा तक मारुति सुजुकी ने 60 हजार से ज्यादा कारों की डिलीवरी की है, वहीं ह्यूंदै मोटर ने 25 हजार कारों की डिलीवरी की। वहीं धनतेरस पर मारुति सुजुकी ने 45 हजार कारें डिलीवर की, जबकि ह्यूंदै का आंकड़ा 14 हजार कारों का रहा। पिछले साल के मुकाबले इस साल नवरात्र और दशहरा में मारुति कारों की बिक्री ज्यादा थी, जो धनतेरस तक जारी रही।

रिटेल बिक्री 30 फीसदी तक बढ़ी

इस दौरान गाड़ियों की सबसे ज्यादा मांग उत्तर और पूर्व के राज्यों में रही, जो यात्री कारों और दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री का 50 से 55 फीसदी तक था। वहीं ह्यूंदै ने भी माना है कि नवरात्रों में बिक्री में 10 फीसदी का उछाल हुआ है, और धनतेरस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं पिछले साल के मुकाबले धनतेरस पर रिटेल बिक्री 30 फीसदी तक बढ़ी है। वहीं पिछले महीने और पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले अभी भी सात से आठ फीसदी तक कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed