{"_id":"61570f9d8ebc3e656d1a335b","slug":"auto-sales-report-september-2021-auto-sales-figures-september-2021-passenger-vehicle-sales-in-india-september-2021","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auto Sales: सितंबर में घटी वाहन बिक्री, कुछ कंपनियों को हुआ फायदा, सेमीकंडक्टर की कमी रही बड़ी वजह","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Auto Sales: सितंबर में घटी वाहन बिक्री, कुछ कंपनियों को हुआ फायदा, सेमीकंडक्टर की कमी रही बड़ी वजह
Fri, 01 Oct 2021 08:01 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 01 Oct 2021 08:01 PM IST
सार
वाहन निर्माताओं ने सितंबर के महीने में वाहनों की हुई बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। देश की दो सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों मारुति सुजुकी और ह्यूंदै ने जहां बिक्री में गिरावट दर्ज की है। वहीं टाटा मोटर्स को काफी फायदा हुआ है।
विज्ञापन
Auto Industry
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Vehicle Sales Report September 2021 : वाहन निर्माताओं ने सितंबर के महीने में वाहनों की हुई बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। देश की दो सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों मारुति सुजुकी और ह्यूंदै ने जहां बिक्री में गिरावट दर्ज की है। वहीं टाटा मोटर्स को काफी फायदा हुआ है। हालांकि दोपहिया वाहन सेगमेंट में वाहनों की ब्रिकी में इजाफा देखने को मिला है। यहां हम आपको बता रहे हैं सितंबर महीने में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की बिक्री का क्या हाल रहा।
मारुति सुजुकी को भारी नुकसान
मारुति सुजुकी ने सितंबर महीने में कुल 86,380 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जिसमें से 66,415 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई। सितंबर में बिक्री महीने-दर-महीने के हिसाब से 34 फीसदी की कमी आई है। कंपनी ने 17,565 यूनिट्स का निर्यात किया औ इसमें 14.8 प्रतिशत की कमी आई है। बची हुई संख्या अन्य ओईएम को बिक्री की गई थी।
हालांकि मिनी और कॉम्पैक्ट सब सेगमेंट में मारुति सुजुकी सबसे बढ़िया प्रदर्शन करती है, लेकिन इन दोनों में बिक्री में 60.17 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और इसमें बिक्री गिरकर 89,953 यूनिट्स रह गई। ऑल्टो और एस-प्रेसो की सिर्फ 14,936 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो 2020 के सितंबर में 27,246 यूनिट्स थी। इसके साथ ही यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री भी 43 प्रतिशत गिरकर 18,459 इकाई रह गई। मारुति सुजुकी ने पहले ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और सेमीकंडक्टर चिप की कमी के कारण उत्पादन में कटौती की घोषणा कर दी थी।

ह्यूंदै की बिक्री में भी गिरावट
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
ह्यूंदै मोटर कंपनी की बिक्री पर भी सेमीकंडक्टर चिप की कमी का प्रतिकूल प्रभाव दिखाई पड़ा। ह्यूंदै ने सितंबर 2021 में घरेलू बाजार में 33,087 वाहनों की बिक्री की, जबकि सितंबर 2020 में यह आंकड़ा 50,313 यूनिट्स था। घरेलू बिक्री और निर्यात दोनों को मिलाकर कंपनी ने सितंबर 2021 में कुल 45,791 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि सितंबर 2020 में कंपनी ने 59,913 वाहन बेचे थे। यानी सालाना आधार पर वाहन बिक्री में 23.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
टाटा मोटर्स को फायदा
Tata Nexon EV Delivery
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स ने सितंबर में अपने यात्री वाहनों की बिक्री में 20 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की है। वाहन निर्माता ने पिछले महीने 25,730 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 21,199 यूनिट्स बेचे थे। पिछले 12 महीनों में टाटा मोटर्स का इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कारोबार लगभग तीन गुना बढ़ा है। टाटा मोटर्स ने कहा कि उसने पिछले महीने 1,078 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की, जो पिछले साल सितंबर में बेची गई ईवी की सिर्फ 308 यूनिट्स से ज्यादा है।
महिंद्रा के कारोबार में गिरावट
Mahindra XUV700
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बताया है कि सितंबर में उसके यात्री वाहन कारोबार में गिरावट देखी गई है, जिसकी बड़ी वजह सेमिकंडक्टर की आपूर्ति में कमी है। कार निर्माता ने कुल बिक्री में साल-दर-साल के हिसाब से लगभग 22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। जबकि यात्री वाहन कारोबार में लगभग 12 प्रतिशत की गिरावट आई है।
बीते महीने कंपनी ने कुल 28,112 वाहनों की बिक्री की। जो एक साल पहले इसी महीने यानी सितंबर 2020 में 35,920 यूनिट्स थी। यानी कंपनी ने 7,808 यूनिट्स कम बेची। महिंद्रा की यात्री कारों की बिक्री भी सितंबर में 13,134 यूनिट्स रही, जबकि पिछले साल सितंबर में कंपनी ने 14,857 यूनिट्स यात्री वाहन बेचे थे।
हालांकि, महिंद्रा का वाहन निर्यात 61 फीसदी बढ़ गया। कंपनी ने सितंबर 2020 में 1,569 यूनिट्स का निर्याता किया था, जो इस साल सितंबर में बढ़कर 2,529 यूनिट हो गया। ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ विजय नाकरा ने कहा, "सेमिकंडक्टर की आपूर्ति की चुनौतियां वैश्विक स्तर पर ऑटो उद्योग के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही हैं।"

किआ की बिक्री बढ़ी
2021 Kia Sonet Facelift
- फोटो : Kia
किआ इंडिया ने सितंबर में 14,441 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। कंपनी 7.8 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ भारत की चौथी सबसे अधिक बिकने वाली कार निर्माता बन गई, जो कि साल-दर-साल के हिसाब से 1.4 फीसदी का इजाफा है। सेल्टोस 9,583 यूनिट्स के साथ बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला मॉडल बन गया, जिससे यह महीने की सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी बन गई। कंपनी ने सोनेट की 4,454 यूनिट्स और कार्निवल की 404 यूनिट्स की बिक्री की।
बजाज ऑटो की बिक्री में बढ़ोतरी
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : Bajaj Auto
बजाज ऑटो की बिक्री में महीने-दर-महीने के आधार पर 7.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार बजाज ऑटो लिमिटेड ने सितंबर में 4,02,021 यूनिट्स की बिक्री की, जो अगस्त के मुकाबले 7.7 प्रतिशत अधिक है। वहीं घरेलू बाजार में सितंबर में टू-व्हीलर की 1,92,348 यूनिट की बिक्री हुई है। कंपनी ने 2,09,673 दोपहिया वाहनों का निर्यात किया। जबकि कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री 17.2 फीसदी बढ़कर 40,985 यूनिट्स पर पहुंच गई।
एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर को भारी फायदा
Escorts Tractor Framtrac
- फोटो : Escorts
सितंबर के महीने में एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर की बिक्री में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बारिश के मौसम को देखते हुए ट्रैक्टर की खरीदारी बढ़ गई। ट्रैक्टर की बिक्री अगस्त के मुकाबले सितंबर में 54.8 फीसदी बढ़कर 8,816 यूनिट हो गई है। एस्कॉर्ट्स का कहना है कि सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की वजह से देश के कुछ इलाकों में फसल की कटाई में देरी हुई है, जिससे त्योहारी सीजन में होने वाली मांग में दो से चार हफ्ते की देरी हुई है। कंपनी ने घरेलू बाजार में 7,975 यूनिट्स और विदेशी बाजार में 841 यूनिट्स की बिक्री की है।
टीवीएस की बिक्री बढ़ी
TVS Sport
- फोटो : TVS
टीवीएस मोटर कंपनी ने सितंबर में 6 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने सिंतबर 2021 में कुल 3.47 लाख वाहनों की बिक्री की है। जबकि सितंबर 2020 में 3.27 लाख वाहनों की बिक्री हुई थी। टीवीएस का निर्यात 20 प्रतिशत बढ़ गया है। कंपनी ने सितंबर 2020 में 85,163 यूनिट्स का निर्यात किया था, जबकि इस साल सितंबर के महीने में 1.02 लाख यूनिट्स निर्यात की गई हैं। कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। टीवीएस ने सितंबर 2021 में 1.66 लाख यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि सितंबर 2020 में 1.39 लाख यूनिट्स बेचे गए थे।
आशोक लेलैंड को भी फायदा
Ashok Leyland BS6 Bus and Truck Range
- फोटो : सांकेतिक
आशोक लेलैंड ने पिछले महीने कुल 9,533 यूनिट्स की बिक्री की, जो कि अगस्त की तुलना में 1.8 प्रतिशत अधिक है। वहीं घरेलू बिक्री की बात करें तो सितंबर में यह आंकड़ा 8,400 यूनिट्स से बढ़कर 8,787 यूनिट हो गया। साथ ही घरेलू मीडियम और हैवी कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री 3,986 यूनिट्स से 4,529 यूनिट्स हो गई है।