फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   auto sales numbers march 2020 auto sales data tvs motor company hyundai motors ashok leyland maruti suzuki mg motor

ऑटो सेल्स को लगा कोरोना का ग्रहण, TVS Motor की बिक्री रह गई आधी

Thu, 02 Apr 2020 02:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 02 Apr 2020 02:03 PM IST
सार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने गुरूवार को बताया कि मार्च महीने में उसकी कुल बिक्री 55.5 फीसदी की गिरावट के साथ 1,44,739 यूनिट्स रह गई।

विज्ञापन
auto sales numbers march 2020 auto sales data tvs motor company hyundai motors ashok leyland maruti suzuki mg motor
TVS (File Photo) - फोटो : Social

विस्तार

मुख्य रूप से दोपहिया और तिपहिया वाहन बनाने वाली टीवीएस मोटर कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने मार्च 2019 में 3,25,323 इकाइयों की बिक्री की थी। बयान में कहा गया कि देश भर में Covid 19 (कोरोना वायरस) की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन के कारण मार्च में कंपनी के उत्पादन और बिक्री पर भारी असर पड़ा है। 
विज्ञापन

महीने के दौरान कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 1,33,988 यूनिट्स रही, जो मार्च 2019 में 3,10,885 यूनिट्स की हुई बिक्री की तुलना में 56.9 फीसदी कम है। मार्च 2019 में 2,47,694 यूनिट्स की तुलना में घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 94,103 यूनिट्स रही जो 62 फीसदी की गिरावट को दर्शाता है।

मार्च 2019 में 76,405 यूनिट्स के निर्यात की तुलना में इस बार कुल निर्यात पिछले महीने 34.3 फीसदी घटकर 50,197 यूनिट्स रह गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देशव्यापी लॉकडाउन में मार्च में Hyundai Motors, Ashok Leyland, Maruti Suzuki जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियों की बिक्री में भी कमी आई है। सिर्फ MG Motor की बिक्री में इजाफा हुआ है। कोरोनो वायरस महामारी और ऑटो इंडस्ट्री में चल रही मंदी के बीच बिक्री में गिरावट की पहले से आशंका थी। ज्यादातर कारखाने बंद हैं क्योंकि दुनिया के कई हिस्सों में लॉकडाउन की वजह से कलपुर्जों की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। 
विज्ञापन

मार्च में Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने मार्च के महीने 32,279 वाहनों की बिक्री की। जबकि फरवरी में 48,910 यूनिट्स बेची गई और इस साल जनवरी में लगभग 52,000 वाहनों की बिक्री हुई। 

फरवरी में 48,910 यूनिट्स की बिक्री के साथ ह्यूंदै ने 10.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की थी। कंपनी ने 2019 में इसी महीने में 54,518 यूनिट्स की बिक्री की थी। फरवरी 2019 में 43,110 यूनिट्स की बिक्री के मुकाबले घरेलू बिक्री 7.2 फीसदी घटकर 40,010 यूनिट्स रह गई। एक साल पहले कंपनी का निर्यात 1,188 यूनिट्स था जो अब 22 फीसदी घटकर 8,900 यूनिट्स हो गया। 

सिर्फ ह्यूंदै ही नहीं कई वाहन कंपनियों की बिक्री प्रभावित हुई है। हिंदुजा समूह की ऑटोमोबाइल कंपनी Ashok Leyland (अशोक लीलैंड) ने बुधवार को बताया कि मार्च 2020 में उसके वाहनों की बिक्री में 90 प्रतिशत की गिरावट हुई है। 

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने बुधवार को 2020 के मार्च महीने के लिए बिक्री के आंकड़े जारी किए और, जैसी आशंका जताई जा रही थी, ये 2019 में उसी महीने के आंकड़ों की तुलना में बेहद कम हैं। कंपनी ने मार्च महीने में कुल 76,240 यूनिट्स पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री की। यह 2019 के मार्च में बेची गई 1,45,031 यूनिट्स की तुलना में 47.4 फीसदी कम है। 

वहीं MG Motor (एमजी मोटर) ने बुधवार को घोषणा की कि उसने मार्च के महीने में 1518 वाहन बेचे जो कि एक महीने पहले बेची गई 1,376 यूनिट्स से थोड़ी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed