{"_id":"5e8479e88ebc3e76943d67b2","slug":"auto-sales-numbers-march-2020-auto-sales-data-hyundai-motors-mg-motor-ashok-leyland-maruti-suzuki","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार कंपनियों पर जमकर बरपा कोरोना वायरस का कहर, बिक्री हुई धड़ाम, बस एमजी ने बचाई इज्जत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कार कंपनियों पर जमकर बरपा कोरोना वायरस का कहर, बिक्री हुई धड़ाम, बस एमजी ने बचाई इज्जत
Wed, 01 Apr 2020 04:54 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 01 Apr 2020 04:54 PM IST
सार
देशव्यापी लॉकडाउन में मार्च में Hyundai Motors, Ashok Leyland, Maruti Suzuki जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियों की बिक्री घट गई है। सिर्फ MG Motor की बिक्री में इजाफा हुआ है। कोरोनो वायरस महामारी और ऑटो इंडस्ट्री में चल रही मंदी के बीच बिक्री में गिरावट की पहले से आशंका थी। ज्यादातर कारखाने बंद हैं क्योंकि दुनिया के कई हिस्सों में लॉकडाउन की वजह से कलपुर्जों की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
कोरोना वायरस महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन में मार्च में Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने मार्च के महीने 32,279 वाहनों की बिक्री की। जबकि फरवरी में 48,910 यूनिट्स बेची गई और इस साल जनवरी में लगभग 52,000 वाहनों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
ह्यूंदै ने मार्च में भारत में 26,300 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि बाकी अन्य देशों में निर्यात किए गए। मार्च में किस मॉडल की कितनी बिक्री हुई, इस बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी में 48,910 यूनिट्स की बिक्री के साथ ह्यूंदै ने 10.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की थी। कंपनी ने 2019 में इसी महीने में 54,518 यूनिट्स की बिक्री की थी। फरवरी 2019 में 43,110 यूनिट्स की बिक्री के मुकाबले घरेलू बिक्री 7.2 फीसदी घटकर 40,010 यूनिट्स रह गई। एक साल पहले कंपनी का निर्यात 1,188 यूनिट्स था जो अब 22 फीसदी घटकर 8,900 यूनिट्स हो गया।
अशोक लीलैंड की बिक्री धड़ाम
सिर्फ ह्यूंदै ही नहीं कई वाहन कंपनियों की बिक्री प्रभावित हुई है। हिंदुजा समूह की ऑटोमोबाइल कंपनी Ashok Leyland (अशोक लीलैंड) ने बुधवार को बताया कि मार्च 2020 में उसके वाहनों की बिक्री में 90 प्रतिशत की गिरावट हुई है।

अशोक लीलैंड ने कहा कि घरेलू बाजार में कंपनी की मार्च में कुल बिक्री 1,787 यूनिट्स रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 20,521 यूनिट्स थी। इस तरह कंपनी की बिक्री में 91 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
कंपनी ने बताया कि घरेलू बाजार में मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पिछले महीने की 15,235 यूनिट्स के मुकालबे 90 फीसदी घटकर 1,498 यूनिट्स रह गई है। कंपनी ने कहा कि इस दौरान हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 95 प्रतिशत की कमी आई।
मारुति की बिक्री हुई आधी
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने बुधवार को 2020 के मार्च महीने के लिए बिक्री के आंकड़े जारी किए और, जैसी आशंका जताई जा रही थी, ये 2019 में उसी महीने के आंकड़ों की तुलना में बेहद कम हैं।
कंपनी ने मार्च महीने में कुल 76,240 यूनिट्स पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री की। यह 2019 के मार्च में बेची गई 1,45,031 यूनिट्स की तुलना में 47.4 फीसदी कम है।

एमजी मोटर की बिक्री बढ़ी
MG Motor (एमजी मोटर) ने बुधवार को घोषणा की कि उसने मार्च के महीने में 1518 वाहन बेचे जो कि एक महीने पहले बेची गई 1,376 यूनिट्स से थोड़ी ज्यादा है।
एमजी ने फरवरी की तुलना में मार्च में अपनी लोकप्रिय एसयूवी Hector (हेक्टर) की अधिक यूनिट्स बेची। इस एसयूवी की बिक्री ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के बावजूद कंपनी के समग्र बिक्री आंकड़े को ऊंचा रखने में मदद की।