फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   auto industry in india slowdown coronavirus outbreak china global auto parts manufacturers

कोरोना का कहर: चीन से ऑटो पार्ट्स की सप्लाई पर पड़े असर को लेकर डरी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री

Tue, 11 Feb 2020 04:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 11 Feb 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
auto industry in india slowdown coronavirus outbreak china global auto parts manufacturers
Car Plant Factory (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कोरोना वायरस के फैलने की वजह से चीन से वाहन कलपूर्जों की आपूर्ति प्रभावित होने को लेकर भारतीय ऑटो सेक्टर (वाहन उद्योग) डरा हुआ है। लेकिन इसकी वास्तविक स्थिति कुछ दिन बाद ही सामने आ सकेगी जब चीन में कारखाने दोबारा से शुरू होंगे। वाहन विनिर्माताओं के संगठन Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM) यानी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने यह आशंका जाहिर की है। 
विज्ञापन


सियाम ने सोमवार को कहा कि वह अपनी सदस्य कंपनियों से आंकड़े और जानकारियां जुटा रही है और इसका विश्लेषण करने में कुछ दिन लगेंगे। इसके बाद ही यह पता चल पाएगा कि कोरोना वायरस की वजह से कलपूर्जों की आपूर्ति में क्या कोई व्यवधान उत्पन्न हुआ है? यदि हुआ है तो उसका क्या प्रभाव है? 
विज्ञापन

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने बताया, "अभी इस मुद्दे पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि इसे लेकर भय की स्थिति है और हर किसी को आज का इंतजार है क्योंकि चीनी नववर्ष की छुट्टियों के बाद वहां आज से बाजार खुलने की संभावना है।" 

मेनन से कोरोना वायरस की वजह से चीन से वाहन कलपूर्जों की आपूर्ति प्रभावित होने को लेकर प्रश्न किया गया था। उनसे पूछा गया कि यदि चीन से कलपुर्जों की आपूर्ति प्रभावित होती है तो देश में एक अप्रैल से लागू होने जा रही बीएस-4 से बीएस-6 के बदलाव पर क्या असर पड़ेगा? 

मेनन ने कहा, "हमें जल्द ही इसके प्रभाव की सटीक स्थिति और संभावित निहितार्थों के बारे में पता होगा। लेकिन एक बात साफ है कि इसे लेकर भय का माहौल है। यह समस्या कितनी बड़ी होगी इस बारे में स्पष्ट जानकारी अगले कुछ दिनों में ही पता चल पाएगी।"

कलपुर्जों की आपूर्ति प्रभावित होने से बीएस-6 व्यवस्था को लागू करने की तारीख आगे बढ़ाने के लिए सियाम के उच्चतम न्यायालय जाने के बारे में मेनन ने कहा, "यह बहुत जल्दबाजी होगी। हमें हमारी सदस्य कंपनियों के निर्णय का इंतजार करना होगा। अगले दो से तीन दिन में स्थिति ज्यादा साफ होगी।" 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वाहन उद्योग क्षेत्र में पहले, दूसरे और तीसरे दर्जे के आपूर्तिकर्ता होते हैं और इन सभी की जानकारी आना बाकी है। सियाम सदस्य कंपनियों के संपर्क हैं और जब उनके पास अधिक आंकड़े एवं जानकारी होगी वह देखेंगे कि क्या करने की जरूरत है। 

कोरोना वायरस की समस्या के बारे में जब मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिची से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में किसी को कुछ नहीं पता है। 

बता दें कि चीन में कोरोना वायरस के प्रसार का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। इसकी वजह से वहां कई कारखाने बंद हो गए हैं। इस महामारी से अब तक दुनियाभर में इससे मरने वालों की संख्या 1016 हो गई है। इसके साथ ही 4000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में इस वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या अब तक 42,600 तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed