{"_id":"5a22a7ce4f1c1b78548c0c54","slug":"auto-industry-hike-gives-benefit-to-toyota-sale-increased-by-13-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो इंडस्ट्री में तेजी से टोयोटा को हुआ फायदा, 13 फीसदी बढ़ी बिक्री","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ऑटो इंडस्ट्री में तेजी से टोयोटा को हुआ फायदा, 13 फीसदी बढ़ी बिक्री
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sat, 02 Dec 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने शुक्रवार को बताया कि इस साल नवंबर महीने में उसकी घरेलू बिक्री में 13 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस अवधि में कंपनी ने 12,734 वाहनों की बिक्री की। टीकेएम ने बयान में बताया कि कंपनी ने पिछले साल नवंबर माह में कुल 11,309 वाहनों की बिक्री की थी।
विज्ञापन
कंपनी ने नवंबर 2017 में इटियॉस श्रेणी की 686 वाहनों का निर्यात किया, जो पिछले साल 1,284 इकाइयों के निर्यात की तुलना में 46.57 फीसदी की गिरावट दर्शाता है। टीकेएम के निदेशक तथा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) एन.राजा ने कहा कि नवंबर महीना हमारे लिए आशाजनक रहा है और हमने दहाई अंकों में वृद्धि दर्ज की।
विज्ञापन