फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   australia installed tech to catch people using cell phones while driving

सड़क पर ड्राइवर का 'निगाह' रखेगी ये टेक्नोलॉजी, नामुमकिन है इससे बचना!

Tue, 10 Dec 2019 05:28 PM IST
योगेश साहू ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Tue, 10 Dec 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
australia installed tech to catch people using cell phones while driving
Driver Detection technology - फोटो : Social Media
ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर ऐसे कैमरे लगाए गए हैं, जो यह देख सकते हैं कि कौन-सी कार का ड्राइवर अपने मोबाइल फोन पर व्यस्त है। मौसम खराब हो या कार की स्पीड 300 किलोमीटर प्रति घंटा को छू रही हो, इन कैमरों की नजर से कोई कार बचकर नहीं निकल सकती। यह टेक्नोलॉजी कार की विंडशील्ड के अंदर झांकने में सक्षम है और फोटो खींच सकती है। रडार बेस्ड सेंसर सिस्टम से ऐसी कारों की पहचान आसान होती है।
विज्ञापन


सिडनी के प्रशासन का मानना है कि इन कैमरों से कार ड्राइवरों में व्यावहारिक बदलाव आएगा और दुर्घटनाएं रोकी जा सकेंगी। वहां करीब 70 फीसद ड्राइवर ऐसी लापरवाही करते हैं। ऑस्ट्रेलिया कानून सख्त है और 15000 रुपए के बराबर राशि जुर्माने के तौर पर वसूली जाती है,फिर भी लोग कार चलाते वक्त मोबाइल का उपयोग करते हैं। दिल्ली में भी 50 फीसद ड्राइवर ऐसा करते हैं। पिछले साल ही दिल्ली पुलिस ने ऐसे ड्राइवरों के 43 चालान रोज काटे हैं। हाल ही में हुए रोड सेफ्टी सर्वे में भी आधे ड्राइवर्स ने माना है कि वे कार चलाते वक्त मोबाइल का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन

समझदार एअरबैग्स

ह्यूंदै और किआ एअर बैग्स की नई टेक्नोलॉजी लाने पर काम कर रहे हैं। इससे रोड पर ड्राइवर सेफ्टी काफी हद तक बढ़ जाएगी। अमेरिका के नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन का मानना है कि यह एअरबैग्स हर तीसरे एक्सिडेंट में जान बचाने वाले साबित होंगे। इनका डेटा बताता है कि 30 प्रतिशत एक्सिडेंट्स में एक से ज्यादा झटके कार को लगते हैं। कार पोल पहले किसी दूसरी गाड़ी से टकराती है फिर पोल या पेड़ से टकराकर रुकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई टेक्नोलॉजी को यह जिम्मेदारी मिली है कि इस दूसरी टक्कर के वक्त भी ड्राइवर को एअर बैग्स सुरक्षा मिले। मल्टी कोलाइजन सिनेरियो में यह एअरबैग्स वाकई बड़ी भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed