{"_id":"5f3f66e38ebc3eaae26951d1","slug":"audi-rs-q8-is-going-to-launch-on-27-august-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Audi RS Q8 भारत में 27 अगस्त को होगी लॉन्च, जानें क्या होंगे फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Audi RS Q8 भारत में 27 अगस्त को होगी लॉन्च, जानें क्या होंगे फीचर्स
Fri, 21 Aug 2020 11:47 AM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
Audi RS Q8
- फोटो : Audi India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Audi India अपनी अब तक की सबसे पावरफुल एसयूवी को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी इसे 27 अगस्त, 2020 को लॉन्च करेगी। Audi ने इसी साल अपनी Q8 को भारत में लॉन्च किया था और अब कंपनी इसके पावरफुल वर्जन को भारतीय बाजार में उतारने के लिए तैयार है। Audi India ने पहले ही अपनी RS Q8 की बुकिंग शुरू कर दी थी। बता दें कि यह इस साल कंपनी का चौथा और RS मॉडल का दूसरा लॉन्च होगा। हाल ही में ऑडी ने अपनी नई RS Q8 का वीडियो टीजर जारी किया था, जिसके बाद से इसके लॉन्च को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन
खास बात यह है कि Audi ने 25 सालों में पहली बार अपनी एसयूवी कूपे में स्पोर्ट्स कार का हाई परफॉर्मेंस दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई RS Q8 में 4-लीटर का V8 इंजन मिलेगा। इसका ताकतवर इंजन 600 bhp की मैक्सिमम पावर और 800 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें दिया टर्बोचार्ज्ड गैसोलीन इंजन के साथ डायरेक्ट इंजेक्शन कार को रफ्तार के मामले में बेमिसाल बनाएगा। यह एसयूवी कूपे महज 3.8 सेकेंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेगी। वहीं, 13.7 सेकेंड्स में यह कार 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सड़कों पर दौड़ लगाएगी। इस कार में 305 किलोमीटर प्रति घंटी की टॉप स्पीड मिलेगी।
डिजाइन की बात करें तो Q8 के मुकाबले Audi RS Q8 में आपको एग्रेसिव लुक देखने को मिलेगा। इसमें ग्लॉस-ब्लैक फिनिश सिंगल-फ्रेम ग्रिल, रिवर्क किए गए बंपर्स और इंटीग्रेटेड डिफ्यूजर के साथ RS-स्पेक स्प्वॉइलर दिया गया है। इस कूपे-एसयूवी में 22-इंच के अलॉय व्हील्स मिलेंगे। हालांकि, ग्राहकों के पास इसे 23 इंच में अपग्रेड करने का विकल्प भी रहेगा। इसके केबिन में वर्चुअल कॉकपिट इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ डुअल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।
RS मॉडल्स में डुअल एग्जॉस्ट सिस्टम मिलेगा, जहां कार के दोनों साइड ओवल टेलपाइप दी गई है। ऑडी ड्राइव सेलेक्ट सिस्टम की मदद से ड्राइवर कार के इंजन के साउंड को बदल सकेगा। इंटीरियर की बात करें तो नई RS Q8 में आपको क्लीन डिजाइन देखने को मिलेगा।