फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Audi Q5 Sportback unveiled know its specifications

धांसू फीचर्स से लैस Audi Q5 Sportback हुई पेश, जानें आपके लिए क्या है खास?

Sat, 26 Sep 2020 05:11 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 26 Sep 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Audi Q5 Sportback unveiled know its specifications
Audi Q5 Sportback - फोटो : Audi
Audi Q5 Sportback से पर्दा हट गया है। यह एक क्रॉसओवर एसयूवी है, जिसे स्पोर्टी लुक दिया गया है। बता दें कि Audi e-tron Sportback और Q3 Sportback के बाद यह कंपनी की तीसरी क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल (CUV) है, जिसमें ग्राहकों को बेहतर राइडिंग का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन


लुक की बात करें तो इसे स्पोर्टी और अग्रेसिव डिजाइन दिया गया है। इसमें बड़े एयर इनलेट्स और ऑक्टागोनल सिंगल फ्रेम ग्रिल हनिकॉम्ब डिजाइन दिया गया है। इसमें एलईडी डीआरएल्स के साथ मैट्रिक्स एलईडी तकनीक का विकल्प मिलता है। इसका शोड्लर लाइन पीछे टेल लाइट की तरफ बेंड करता है। Audi Q5 Sportback को मेक्सिको में कंपनी के सैन जोस चियापा संयंत्र में बनाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह कार 2021 की पहली छमाही में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन


 

डायमेंशन और स्पेस

रेगुलर Q5 की तुलना में Q5 Sportback 7 मिलीमीटर लंबी है। इसमें 510 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, लेकिन अगर दूसरी रो की सीट्स को फोल्ड कर दिया जाए तो इसमें 1000 लीटर का स्पेस मिलता है। इसमे हाई ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। कंपनी इसके ग्राउंड क्लीयरेंस को 45 मिलीमीटर तक बढ़ा सकती है।

फीचर्स

नई Q5 स्पोर्टबैक के इंटीरियर में आपको अपडेटेड MMI तकनीक के साथ मेन इंफोटेनमेंट स्क्रीन दिखेगी। इसमें हेड-अप डिस्प्ले (एचयूडी) के साथ 12.3 इंच की स्क्रीन मिलेगी, जिसमें ग्राहक ट्रैफिक और नेविगेशन से जुड़ी जानकारी को एक्सेस कर सकेंगे। इसमें 10.1-इंच का एक टच डिस्प्ले भी मिलेगा।

 

विज्ञापन

परफॉर्मेंस

Q5 यूरोप में 2-लीटर, 4-सिलिंडर डीजल इंजन के साथ लॉन्च होगा, जो 198 bhp की मैक्सिमम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें 7-स्पीड एस ट्रॉनिक डुअल-कल्च ट्रांसमिशन यूनिट के साथ क्यूआट्रो अल्ट्रा तकनीक दी जाएगी।  कार की इंफिशियंसी को बढ़ाने के लिए इसमें माइल्ड हाईब्रिड सिस्टम भी दिया गया है।

इसके अतिरिक्त, इसमें एक V6 TDI और दो 2.0-लीटर TFSI इंजन भी मिलेगा। इस एसयूवी में प्लग-इन हाइब्रिड का भी विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed