बिक्री गिरते ही खिसक गई ऑडी की पोजीशन, अब कहलाएंगे नंबर तीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑडी की बिक्री भारत में 2016 में 30 फीसदी तक गिर गई और इसका खामियाजा कंपनी को अपना पोजीशन गंवाकर चुकाना पड़ा। इस बीच कई महीनों से नंबर तीन से संतोष कर रही बीएमडब्ल्यू की बिक्री में 14 फीसदी का इजाफा इस दौरान हुआ और कंपनी एक बार फिर से नंबर दो पर काबिज हो गई है। हालाँकि महज दो फीसदी नुकसान के साथ मर्सिडीज अपनी नंबर एक की पोजीशन कायम रखने में सफल रही। इन गाड़ियों के सेल्स आंकड़े देखकर पता चलता है कि भारत में किस तरह से लग्जरी कार बाजार अपना पैर तेजी के साथ पसार रहा है।
इसे भी पढ़ेंः New Audi A3: सादगी भरी प्रस्तुति से दिल जीतने की कोशिश
मौजूदा तिमाही जनवरी से मार्च की बात करें तो ऑडी ने पिछले साल के इस अवधि की तुलना में 2738 यूनिट की बिक्री की थी जो कि इस बार 22 फीसदी तक गिरकर 2131 यूनिट तक पहुंच गई। हालांकि इस पर किसी कंपनी ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पर शुरू से ही ऑटो निर्माता कंपनियों ने 2016 को ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी चुनौती भरा माना था। नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर लग्जरी कार निर्माताओं की बिक्री पर दिखा। हालांकि इस पर भी किसी कंपनी ने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। पर अब स्थितियां व परिस्थितियां बदल चुकी हैं तथा बिक्री आंकड़े एक बार फिर 2017 में खुद को सुधार रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंः New Mercedes E Class 2017: लंबे व्हीलबेस के सहारे नई पहचान
2016 में मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू व ऑडी के बिक्री आंकड़ों की बात करें तो कंपनियों ने क्रमशः 13231, 7861 व 7742 गाड़ियों की बिक्री भारतीय बाजार में की है। इस आंकड़े में मर्सिडीज को 2 फीसदी का लॉस, बीएमडब्ल्यू का 14 फीसदी की बढ़त व ऑडी की बिक्री में 31 फीसदी की गिरावट नजर आती है।