फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Ather Energy stops selling of smart electric scooter Ather 450, starts Ather Certified Pre-owned for second hand Ather scooters

अब आप नहीं खरीद सकेंगे अपना यह मनपसंद इलेक्ट्रिक स्कूटर, यह है वजह

Mon, 30 Nov 2020 07:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 30 Nov 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
Ather Energy stops selling of smart electric scooter Ather 450, starts Ather Certified Pre-owned  for second hand Ather scooters
Ather 450 - फोटो : Ather
Ather Energy (एथर एनर्जी) ने अपने लोकप्रिय स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450 की बिक्री बंद कर दी है। कंपनी ने एलान किया है कि बंगलूरू और चेन्नई में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री नहीं होगी। इन दोनों शहरों के ग्राहकों को पहले से ऑर्डर किए गए Ather 450 के यूनिट्स की डिलीवरी पहले ही की जा चुकी है।
विज्ञापन

Ather Energy ने साल 2018 में Ather 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस स्कूटर को 450X और Ather 450 Plus से रिप्लेस कर दिया है। इन दोनों स्कूटर्स में ज्यादा बेहतर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल हुआ है। Ather 450X और Ather 450 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटरों के साथ अब कंपनी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे, कोच्चि, कोझिकोड और कोयम्बटूर जैसे नए शहरों में अपने उत्पादों की डिलीवरी पर ध्यान दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेकंड हैंड स्कूटर खरीदा चाहते हैं तो
एथर एनर्जी ने Ather Certified Pre-owned सर्विस शुरू की है। इस नई सर्विस के जरिए सेकंड हैंड Ather 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के इच्छुक लोग सीधे Ather 450 के मालिकों से जुड़ सकते हैं। इस सर्विस के तहत दोबारा बिक्री के लिए रखा जाने वाले हर सेकंड हैंड Ather 450 स्कूटर के साथ एथर हेल्थ सर्टिफिकेट रहता है। यह सर्टिफिकेट स्कूटर के हर पहलू की कॉम्प्रिहैन्सिव डेटा बेस्ड जांच के आधार पर जारी किया जाता है। 
विज्ञापन

सार्वजनिक फास्ट चार्जिंग की सुविधा
Ather Series 1 स्पेशल एडिशन मॉडल की डिलीवरी कुछ बाजारों में शुरू हो चुकी है। इसके अलावा कंपनी की योजना साल के आखिर तक 11 शहरों में 135 सार्वजनिक फास्ट चार्जिंग एथर ग्रिड प्वॉइंट्स लगाने की है। एथर ग्रिड अभी पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद, बंगलूरू और चेन्नई में 62 फास्ट चार्जिंग प्वॉइंट्स के साथ उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed