आशीष गुप्ता बने भारत में Volkswagen के ब्रांड निदेशक, एक नवंबर से संभालेंगे पद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया ने आशीष गुप्ता को भारत में ब्रांड निदेशक नियुक्त किया है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि गुप्ता की नियुक्ति एक नवंबर से प्रभावी होगी। आशीष गुप्ता मौजूदा निदेशक स्टीफन नैप की जगह लेंगे। नैप साल अगस्त 2017 से भारतीय ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि नैप ने अपने कार्यकाल के दौरान एक ब्रांड के तौर पर फॉक्सवैगन को भारत में मजबूत करने का शानदार काम किया। नैप ने भारत में कंपनी की ब्रांड पोजिशनिंग को फिर से परिभाषित करने के साथ, सेल्स और आफ्टर-सेल्स सर्विस में भी सुधार किया। साथ ही, मजबूत और लाभप्रद नेटवर्क बनाने और फॉक्सवैगन कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतरीन बनाने का शानदार काम किया।
कंपनी के मुताबिक नैप एक नवंबर 2020 को भारतीय परिचालन के निदेशक का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। वह अब फॉक्सवैगन समूह में अंतरराष्ट्रीय भूमिका का कोई पद संभालेंगे।