फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Anand Mahindra wants to acquire this thar used in rajanikant movie

रजनीकांत की फिल्म में दिखी 'थार' की महिंद्रा को तलाश, मदद करें

Tue, 30 May 2017 11:18 AM IST
Updated Tue, 30 May 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
Anand Mahindra wants to acquire this thar used in rajanikant movie
kaala

अपने ट्वीट के लिए मशहूर महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार आनंद को उस थार की तलाश है जिसे उन्होंने रजनीकांत की फिल्म 'काला' के पोस्टर में देखा। इस थार पर रजनीकांत दबंग की मुद्रा में बैठे हुए हैं। इस पोस्टर को देखते ही आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया कि जब रजनीकांत एक गाड़ी को अपने राजसिंहासन के रूप में प्रयोग करें तो वह अपने आप लीजेंड बन जाती है। गौरतलब है कि पोस्टर में रजनीकांत के महिंद्रा थार के बोनट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं जिसका नंबर है MH01 BR1956। 

विज्ञापन

 


इसके बाद अपने दूसरे ट्वीट में आनंद ने अपने फॉलोवरों से अपील की कि इस गाड़ी के बारे में जो भी जानता है जो इस शूट में इस्तेमाल की गई है, कृपा करके उसकी जानकारी उन्हें दे दें। आनंद कहते हैं कि मैं इस थार को महिंद्रा के म्युजियम में रखना चाहता हूं। गौरतलब है कि इसके पहले एक ऑटो वाले के स्कॉर्पियो के रूप में किए गए मोडीफिकेशन को देखकर आनंद ने उसको खोज निकाला था तथा उसे एक नई गाड़ी गिफ्ट करके उस तीन पहिया को खरीदकर अपने म्युजियम में रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने इस तरह के अनोखे कामों के लिए जाने जाते हैं। तो अगर आपको भी इस गाड़ी के बारे में पता चले तो आनंद महिंद्रा को ट्वीट के जरिए जरूर बताएं क्योंकि वो इस गाड़ी को वह स्‍थान देना चाहते हैं जो रजनीकांत के फैन्स को पसंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed