फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   anand mahindra tweets video of recently launched peugeot metropolis maxi scooter Peugeot Motocycles mahindra rise company

इस तीन पहियों वाले स्कूटर का वीडियो ट्वीट कर आनंद महिंद्रा ने लिखा- शेर दहाड़ता है

Wed, 09 Sep 2020 07:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 09 Sep 2020 07:43 PM IST
सार

वैश्विक बाजारों में तीन पहियों वाला स्कूटर का स्पेस छोटा है लेकिन यह काफी प्रतिस्पर्धा वाला भी है। प्यूजो मोटरसाइकल पिछले कुछ समय से इस स्पेस पर अपनी नजरें गड़ाए हुए है। और अब इसने Yamaha Tricity 300 (यामाहा ट्राइसिटी 300) के मुकाबले में मेट्रोपोलिस को उतार दिया है। 

विज्ञापन
anand mahindra tweets video of recently launched peugeot metropolis maxi scooter Peugeot Motocycles mahindra rise company
Peugeot Metropolis Maxi Scooter - फोटो : Peugeot Motocycles

विस्तार

Metropolis maxi scooter (मेट्रोपोलिस मैक्सी स्कूटर) को हाल ही में पेरिस में Peugeot Motorcycles (प्यूजो मोटरसाइकल) द्वारा लॉन्च किया गया है। आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर इस मोटरसाइकिल का एक वीडियो साझा किया है। प्यूजो मोटरसाइकल Mahindra Rise (महिंद्रा राइज) की एक कंपनी है और कंपनी को मेट्रोपोलिस से काफी उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन

कैसी है मेट्रोपोलिस मैक्सी स्कूटर
मेट्रोपोलिस एक तीन-पहिया मैक्सी स्कूटर है। मेट्रोपोलिस का लुक काफी अलग और शानदार है और यह एक शहरी आवागमन के ऑप्शन के रूप में अपनी संभावनाएं तलाश कर रही है। मेट्रोपोलिस मैक्सी स्कूटर में 339cc फोर-स्ट्रोक, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 35 hp का अधिकतम पावर और 38 Nm का टार्क जेनरेट करता है। मेट्रोपोलिस में 12 इंच के पहिये मिलते हैं और इसका वजन लगभग 256 किलोग्राम है। इस स्कूटर में सुरक्षा फीचर्स के तौर पर ABS स्टैंडर्ड मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकाबला
वैश्विक बाजारों में तीन पहियों वाला स्कूटर का स्पेस छोटा है लेकिन यह काफी प्रतिस्पर्धा वाला भी है। प्यूजो मोटरसाइकल पिछले कुछ समय से इस स्पेस पर अपनी नजरें गड़ाए हुए है। और अब इसने Yamaha Tricity 300 (यामाहा ट्राइसिटी 300) के मुकाबले में मेट्रोपोलिस को उतार दिया है। 
विज्ञापन

भारत में लॉन्चिंग
हालांकि यह तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि मेट्रोपोलिस को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, लेकिन आनंद महिंद्रा इसकी संभावनाओं को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "प्यूजो मोटरसाइकल द्वारा कल पेरिस में नया प्यूजो मेट्रोपोलिस लॉन्च किया गया। यह महिंद्रा राइज की एक कंपनी है.... शेर दहाड़ता है..." 
 

फ्रांस में स्थित है कंपनी का प्लांट
महिंद्रा की प्यूजो मोटरसाइकल में एक बड़ी हिस्सेदारी थी, लेकिन इसे 2019 के अक्टूबर में पूरी तरह से खरीद लिया। प्यूजो मोटरसाइकल का फ्रांस के मैंड्यूरे में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। प्यूजो मोटरसाइकल अब महिंद्रा राइज के तहत अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed