{"_id":"5e4d4d568ebc3ef29c2d7162","slug":"anand-mahindra-tweets-video-car-parking-tricks-parallel-parking-tricks-and-tips-parking-jugaad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीढ़ी के नीचे कार पार्किंग का ऐसा जुगाड़! आनंद महिंद्रा को कहना पड़ा- ये होती है 'भारतीय प्रतिभा'","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सीढ़ी के नीचे कार पार्किंग का ऐसा जुगाड़! आनंद महिंद्रा को कहना पड़ा- ये होती है 'भारतीय प्रतिभा'
Thu, 20 Feb 2020 12:30 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:30 PM IST
सार
जुगाड़ भारतीय परिवेश में महसूस और इस्तेमाल किया जानेवाला ऐसा ज्ञान है जो जीवन के हर पहलू में देखने को मिल जाता है। इसका मोटा अर्थ यह है कि जब किसी का कोई काम फंस रहा होता है तो उसे करने का आसान और वैकल्पिक तरीका जुगाड़ होता है।
विज्ञापन
Anand Mahindra Shares Car Parking Video
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाड़ी पार्किंग एक ऐसी समस्या है जो महानगरों और शहर में रहनेवाले लोगों के लिए सिरदर्द तक बन जाती है। सोशल मीडिया में इन दिनों कार पार्किंग का एक जुगाड़ बहुत वायरल हो रहा है। एक सरदार जी अपनी कार को पार्क करने के लिए ऐसा जुगाड़ निकाला है कि लोग देखते ही कह उठते हैं- वाह!
विज्ञापन
देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। आनंद महिंद्रा विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय जाहिर करने से नहीं चूकते। खास बात यह है कि वे अक्सर ऐसी चीजों को सराहते हैं जो यूनिक आइडिया वाले होते हैं। सोशल मीडिया पर उनके शेयर किए गए वीडियो को काफी पसंद और शेयर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा ने कार पार्किंग के जुगाड़ के एक वायरल वीडियो को सोशल मीडिया ट्वीटर पर शेयर किया। इस वीडियो में एक सरदार जी अपने गाड़ी को बहुत थोड़ी सी जगह में अनोखे अंदाज में पार्किंग करते हुए देखे जा सकते हैं।
आनंद महिंद्रा भी सरदार जी इस बुद्धिमानी पर हैरान रह गए। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "अब यह बहुत होशियारी वाला काम है। कुशलता के लिए कम जगह होने पर क्या करें... बाधाओं से निपटने के लिए चतुराई भरे तरीके खोजना एक भारतीय प्रतिभा है!"
Now that IS pretty clever. What to do when you have less room for manoeuvre... Finding clever ways to deal with constraints is an Indian talent! https://t.co/oUI6szXFyK
— anand mahindra (@anandmahindra) February 18, 2020
कुछ पहले दिनों पहले भी आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया में एक काबिल शख्स की तारीफ की थी। कबाड़ से ई-बाइक बनाने वाले सूरत के दिव्यांग बुजुर्ग विष्णु पटेल की काबिलियत देखकर जाने-माने उद्यमी आनंद महिंद्रा ने उनके साथ काम करने की इच्छा जताई थी।
Fabulous story. I’ll reach out to him to see if I can invest in upgradations for his workshop. In fact he’s inspired me to personally set aside ₹1 cr as an initial fund to invest in micro entrepreneurs like him in the country. So much talent & innovation waiting for recognition https://t.co/hM46jv264o
— anand mahindra (@anandmahindra) January 11, 2020