फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   anand mahindra tweets video car parking tricks parallel parking tricks and tips parking jugaad

सीढ़ी के नीचे कार पार्किंग का ऐसा जुगाड़! आनंद महिंद्रा को कहना पड़ा- ये होती है 'भारतीय प्रतिभा'

Thu, 20 Feb 2020 12:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 20 Feb 2020 12:30 PM IST
सार

जुगाड़ भारतीय परिवेश में महसूस और इस्तेमाल किया जानेवाला ऐसा ज्ञान है जो जीवन के हर पहलू में देखने को मिल जाता है। इसका मोटा अर्थ यह है कि जब किसी का कोई काम फंस रहा होता है तो उसे करने का आसान और वैकल्पिक तरीका जुगाड़ होता है।

विज्ञापन
anand mahindra tweets video car parking tricks parallel parking tricks and tips parking jugaad
Anand Mahindra Shares Car Parking Video - फोटो : social media

विस्तार

गाड़ी पार्किंग एक ऐसी समस्या है जो महानगरों और शहर में रहनेवाले लोगों के लिए सिरदर्द तक बन जाती है। सोशल मीडिया में इन दिनों कार पार्किंग का एक जुगाड़ बहुत वायरल हो रहा है। एक सरदार जी अपनी कार को पार्क करने के लिए ऐसा जुगाड़ निकाला है कि लोग देखते ही कह उठते हैं- वाह!
विज्ञापन

देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। आनंद महिंद्रा विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय जाहिर करने से नहीं चूकते। खास बात यह है कि वे अक्सर ऐसी चीजों को सराहते हैं जो यूनिक आइडिया वाले होते हैं। सोशल मीडिया पर उनके शेयर किए गए वीडियो को काफी पसंद और शेयर किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद महिंद्रा ने कार पार्किंग के जुगाड़ के एक वायरल वीडियो को सोशल मीडिया ट्वीटर पर शेयर किया। इस वीडियो में एक सरदार जी अपने गाड़ी को बहुत थोड़ी सी जगह में अनोखे अंदाज में पार्किंग करते हुए देखे जा सकते हैं। 
विज्ञापन

आनंद महिंद्रा भी सरदार जी इस बुद्धिमानी पर हैरान रह गए। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "अब यह बहुत होशियारी वाला काम है। कुशलता के लिए कम जगह होने पर क्या करें... बाधाओं से निपटने के लिए चतुराई भरे तरीके खोजना एक भारतीय प्रतिभा है!" 
 

कुछ पहले दिनों पहले भी आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया में एक काबिल शख्स की तारीफ की थी। कबाड़ से ई-बाइक बनाने वाले सूरत के दिव्यांग बुजुर्ग विष्णु पटेल की काबिलियत देखकर जाने-माने उद्यमी आनंद महिंद्रा ने उनके साथ काम करने की इच्छा जताई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed