फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Anand Mahindra gifted a house to Idli Amma of Tamil Nadu on Mothers Day news in Hindi

Mother's Day: मदर्स डे के मौके पर तमिलनाडु की इडली अम्मा को उपहार में मिला नया घर, आनंद महिंद्रा की पहल

Sun, 08 May 2022 08:17 PM IST
गौरव पाण्डेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 08 May 2022 08:17 PM IST
सार

देश की प्रसिद्ध वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने मदर्स डे पर तमिलनाडु की इडली अम्मा को उपहार में नया घर दिया है। केवल एक रुपये में इडली बेचने वाली इडली अम्मा की मदद के लिए उठाए गए इस कदम का सोशल मीडिया पर लोगों ने खुले दिल से स्वागत किया है।

विज्ञापन
Anand Mahindra gifted a house to Idli Amma of Tamil Nadu on Mothers Day news in Hindi
अपने नए घर के बाहर इडली अम्मा और अन्य - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

इडली अम्मा के नाम से मशहूर तमिलनाडु के वडिवेलम्पलयम की रहने वाली एम कमलाथल को मदर्स डे के अवसर पर देश के प्रख्यात कारोबारी आनंद महिंद्रा की ओर से एक तोहफा मिला है। महंगाई के इस दौर में भी महज एक रुपये में इडली बेचने वाली इडली अम्मा को आनंद महिंद्रा ने एक घर दिया है। 

विज्ञापन


महिंद्रा ने इसे लेकर एक ट्वीट में कहा कि एक ऐसे व्यक्ति को, जिसने अपना पूरा जीवन सभी लोगों को खुशियां बांटने में लगा दिया, छोटी सी खुशी देने की कोशिश करने से बड़ी कोई खुशी नहीं हो सकती। बता दें कि पिछले लगभग 37 साल से इडली अम्मा प्रवासियों और जरूरतमंदों को केवल एक रुपये में इडली दे रही हैं। 
विज्ञापन


आनंद महिंद्रा ने अपने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें इडली अम्मा कहती हैं कि महिंद्रा के एक अधिकारी पुगाल मेरी झोपड़ी में आए थे। यह झोपड़ी बहुत छोटी थी। मैंने उनसे अपने लिए एक नए घर का अनुरोध किया था। अधिकारी ने उनसे इस बारे में पूरी कोशिश करने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो के अनुसार इडली अम्मा के नए घर के लिए सबसे पहले भूमि पंजीकरण का काम पूरा किया गया। इसके बाद महिंद्रा लाइफस्पेस ने एक घर की योजना तैयार की। भूमि पूजन के बाद घर का निर्माण शुरू किया गया। आज मदर्स डे के मौके पर इडली अम्मा ने गृह प्रवेश किया।



सोशल मीडिया यूजर्स ने महिंद्रा को बताया देश का गौरव
इस घर में उनके लिए एक विशेष रसोई बनाई गई है। वीडियो में यह मौका देने के लिए इडली अम्मा को आभार भी व्यक्त किया गया है। परोपकार के क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले आनंद महिंद्रा के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। यूजर्स महिंद्रा को सही मायनों में देश का गौरव बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed