फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   anand mahindra appreciate the initiative taken by a pune high school teacher on twitter

बुजुर्ग आंटी ने सड़क पर ऐसा क्या किया जो आनंद महिंद्रा ने कर डाला ये ट्वीट, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 06 Mar 2020 12:29 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 06 Mar 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
anand mahindra appreciate the initiative taken by a pune high school teacher on twitter
Anand Mahindra appreciate Pune teacher - फोटो : Social Media

महिंद्रा एंड महिंद्रा के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अपने ट्वीट से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उद्योग जगत में अपना लोहा मनवा चुके आनंद महिंद्रा ट्विटर पर बड़ी बेबाकी से अपनी बात रखते हैं। अगर उन्हें कोई चीज पसंद आती है तो वो खुल कर उसकी तारीफ करते हैं। वहीं, अगर कोई चीज उन्हें गलत लगती है तो वो खुल कर इसके खिलाफ अपनी राय रखते हैं। आनंद महिंद्रा का यही अंदाज उनके फैन्स और फॉलोअर्स को काफी पसंद आता है। हाल ही में आनंद महिंद्र ने वायरल हो रहे एक वीडियो पर अपनी राय रखी है, जहां फुटपाथ पर खड़ी एक आंटी बाइक चालते हुए लोगों को रोकती दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

दरअसल 21 फरवरी को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल होने लगा। यह वीडियो पुणे का है जहां फुटपाथ पर गाड़ी चला रहे बाइकर्स को रोकने के लिए एक बुजुर्ग आंटी को खुद सड़कों पर उतरना पड़ा। दरअसल Roads of Mumbai नाम के ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड की गई। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला फुटपाथ पर खड़ी नगर आ रही हैं। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि एक आदमी फुटपाथ पर अपनी बाइक लिए चले आ रहा है, जिसके सामने यह बुजुर्ग महिला आ जाती हैं। इस वीडियो में बाइक पर बैठे व्यक्ति ने हेल्मेट भी नहीं पहना है। हालांकि, महिला के मना करने पर वह अपनी बाइक को फुटपाथ से उतार कर सड़क पर ले जाता है।
विज्ञापन

इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि कुछ और बुजुर्ग लोग महिला के पास आते हैं। इसके बाद ये सभी लोग फुटपाथ पर खड़े हो जाते हैं। इस वीडियो की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। इस वीडियो में आंटी के साहसी कदम को लोगों के साथ अब आनंद महिंद्रा की भी वाहवाही मिल रही है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

anand mahindra appreciate the initiative taken by a pune high school teacher on twitter
Anand Mahindra Tweet - फोटो : Anand Mahindra Tweeter

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “मैने अभी इसे देखा और अब मैं सभी आंटियों का फैन हो गया हूं। इन सभी को और ताकत मिले। इन आंटी को विश्व महिला दिवस पर सेलिब्रेट करना चाहिए। इनकी वजह से ही यह दुनिया एक बेहतर और सुरक्षित जगह है।"
बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहीं बुजुर्ग महिला पुणे के हाईस्कूल में टीचर हैं। ऐसे में उनके इस साहस ने एक नई मिसाल पेश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed